एक्सप्लोरर

Baba Ramdev ने सुझाए Coronavirus से सतर्क रहने के उपाय, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिए 3 Tips

Coronavirus: योग गुरू बाबा रामदेव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि कोरोना वायरस आसमान से उड़कर नहीं आता है, यह सिर्फ संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से आता है. इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल है. भारत में कोरोना वायरस के अब तक छह मामलों की पुष्टि हुई है. सरकार जागरुकता के लिए कैंपेन चला रही है और लोगों को इस वायरस से बचने के लिए जरूरी उपाय बताए जा रहे हैं.

योग गुरू बाबा रामदेव ने भी कहा है कि अगर इम्यूनिटी ठीक है तो इसके असर से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह वायरस आसमान से उड़कर नहीं आता है, यह सिर्फ संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही होता है. इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा, ''सामान्य सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल होते रहते हैं. अभी जब ठंडी से गर्मी ऋतु में जा रहे हैं तो सर्दी-बुखार आम बात है. हर सर्दी, जुकाम और बुखार कोरोना वायरस नहीं है, यह बात पक्की है.''

रामदेव ने कहा, ''चीन, इटली, दुबई समेत अन्य बाहर के देशों से जहां कोरोना वायरस का असर है, लोग लौट रहे हैं. उन्हें सावधान रहने की जरूरत है लेकिन डरने की जरूरत नहीं है. मैं भी अभी मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया से आया हूं, मुझे कुछ नहीं हुआ. थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है. जो कोरोना वायरस से प्रभावित देश हैं और इस वायरस से जो संक्रमित हैं उनके संपर्क में आते हैं उन्हें सावधान रहने की जरूरत है.''

योग गुरू ने कहा, ''कोरोना वायरस खत्म करने के लिए अभी तक कोई कारगर इलाज नहीं आया है. इसमें एक बात जरूर है कि जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कम है, उनकी मौत होने की संभावना ज्यादा है. इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति प्राणायाम करें. गिलोय, तुलसी, हल्दी, काली मिर्च को उबाल कर पीएं तो इससे सर्दी, जुकाम एक साथ ठीक हो जाते हैं. आयुर्वेद काफी प्रभावशाली है.''

उन्होंने कहा, ''कोरोना वायरस के लक्षण आने से खुद को बचा सकते हैं. आंख, नाक, मुंह और कान से वायरस अटैक करता है तो हमें सबसे पहले अपनी इम्यूनिटी का ख्याल रखना चाहिए. सर्दी, जुकाम, बुखार वाले किसी प्रकार से भी नहीं डरें. यह वायरस आसमान से उड़कर नहीं आता है, यह सिर्फ संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से आता है.''

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योग की सलाह योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तीन प्राणयाम जरूर करें. एक भस्त्रिका है जो दो से तीन मिनट करें. दूसरा कपालभाती है जो पांच से 10 मिनट कर सकते हैं. तीसरा अनुलोम विलोम करें.

Coronavirus: आपके मोबाइल फोन पर भी हो सकता है वायरस, डॉक्टर से जानें कैसे रहें सतर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget