एक्सप्लोरर

Azadi ka Amrit Mahotsav: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरी दुनिया में पोत भेज रही है नौसेना

Indian Navy: देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारतीय नौसेना भी आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है. इसके तहत भारतीय नौसेना ने विश्व के लगभग सभी बंदरगाहों पर अपने पोत भेज रही है.

Independence Day: भारतीय नौसेना (Indian Navy) देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत लगभग सभी महाद्वीपों के बंदरगाहों पर अपने पोत भेज रही है. नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि जहाज अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों की यात्रा कर रहे हैं.

एशिया में, आईएनएस चेन्नई और आईएनएस बेतवा मस्कट का दौरा कर रहे हैं, जबकि गश्ती पोत आईएनएस सरयू सिंगापुर के लिए रवाना हो रहा है.  अफ्रीका के लिए नौसेना तलवार श्रेणी के युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद को केन्या के मोम्बासा भेज रही है जबकि गश्ती पोत आईएनएस सुमेधा ऑस्ट्रेलिया में पर्थ की यात्रा पर है.

अलग अलग देशों में भेजे गए पोत

उत्तरी अमेरिका में, आईएनएस (INS) सतपुड़ा अमेरिका (America) में सैन डिएगो रवाना हो रहा है, जबकि फ्रिगेट आईएनएस तरकश दक्षिण अमेरिका (South America) के ब्राजील (Brazil) में रियो डी जनेरियो बंदरगाह की यात्रा पर है.

यूरोपीय महाद्वीप के लिए नौसेना (Navy) एक समुद्री प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिनी को लंदन (London) भेज रही है. लंदन में, आईएनएस तरंगिनी का दल दो विश्व युद्धों के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा. वे कॉमनवेल्थ मेमोरियल गेट पर श्रद्धांजलि देंगे. इसी तरह, आईएनएस सरयू का दल क्रांजी युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा.

मोम्बासा में, भारतीय नौसेना के जवान तेइता तवेता क्षेत्र के युद्धक्षेत्र में एक स्मारक स्तंभ संबंधी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां भारतीय सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध के पूर्वी अफ्रीका अभियान के तहत सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी.

ये भी पढ़ें: Project 75: रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के 7 बिलियन डॉलर के पनडुब्बी वाले टेंडर में बदलाव को दी मंजूरी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

ये भी पढ़ें: Varuna Drone: भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया भारत का पहला पैसेंजर ड्रोन, बिना पायलट के भरेगा उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget