एक्सप्लोरर

मिडिल ईस्ट के तनाव को लेकर भारतीय नौसेना ने कसी कमर

अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध हुआ तो जहाजों को सुरक्षित वहां से निकालने की जिम्मेदारी भारतीय नौसेना की होगी. अमेरिका के हवाई हमले में ईरान के बड़े सैन्य कमांडर, कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी.

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट के तनाव को लेकर भारतीय नौसेना ने भी कमर कस ली है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी परिस्थिति बनी तो फारस की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत वहां से भारत के कॉमर्शियल जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम करेंगे. भारतीय नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि आईएनएस त्रिखंड युद्धपोत इनदिनों फारस की खाड़ी में तैनात है. साथ ही आईएनएस सुमेधा भी करीब ही अदन की खाड़ी में एंटी-पायरेसी पैट्रोलिंग के लिए तैनात है. ऐसे में अगर फारस की खाड़ी से भारतीय तेलवाहक या दूसरे मालवाहक जहाजों को निकालने की जरूरत पड़ी तो भारतीय युद्धपोत उन्हें सुरक्षित एस्कॉर्ट कर वहां से निकालने का काम करेंगे.

आपको बता दें कि इनदिनों भारत के 8-10 मर्चेंट वैसेल यानि जहाज मौजूद हैं. अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध हुआ तो इन सभी जहाजों को सुरक्षित वहां से निकालने की जिम्मेदारी भारतीय नौसेना की ही होगी. जैसाकि पिछले साल जून के महीने में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के दौरान किया था.

नौसेना ने अपने युद्धपोतों को फारस की खाड़ी में तैनात किया था

ऑपरेशन संकल्प को इस साल भारतीय नौसेना ने गणतंत्र दिवस की परेड की झांकी का हिस्सा भी बनाया है. नौसेना के मुताबिक, इस साल गणतंत्र दिवस की झांकी में मुख्य आर्कषण का केंद्र रहेगा खाड़ी के देशों से 'एस्कॉर्ट-ऑपरेशन्स.' इसमें दिखाया जायेगा कि कैसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत अपने तेल और दूसरे मालवाहक जहाजों को फारस की खाड़ी से सुरक्षित निकालकर लाते हैं. जून 2019 में जब ओमान की खाड़ी में दो ऑयल-टैंकर्स पर हमला हुआ था और स्थिति बिगड़ने की आशंका थी, तब भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के जरिए भारत के कॉमर्शियल-जहाजों को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला था. इसके लिए भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों को फारस की खाड़ी में तैनात किया था ताकि किसी भी तरह से समुद्री-रास्ते पर कोई रूकावट ना आए.

आपको बता दें कि इस महीने की तीन तारीख (शुक्रवार) को अमेरिका के हवाई हमले में ईरान के बड़े सैन्य कमांडर, कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी. इसके बाद ईरान ने बदले की कारवाई करते हुए ईराक में अमेरिका के तीन सैन्य-अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया. माना जा रहा है कि अमेरिका भी अब कोई जवाबी कारवाई कर सकता है. साल 2015 में भी भारतीय नौसेना ने यमन में हुए गृहयुद्ध के दौरान वहां फंसे भारतीय मूल के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन राहत लॉन्च किया था जिसके लिए भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में प्रंशसा की गई थी. इसके अलावा भारतीय नौसेना के युद्धपोत इस समुद्री-क्षेत्र में अपने युद्धपोतों से पैट्रोलिंग भी करती है ताकि सोमालियाई या दूसरे समुद्री-डकैत किसी जहाज या क्रू को बंधक या अगवा ना कर लें.

नौसेना की झांकी में भारत की समुद्री ताकत का नमूना देखने को मिलेगा

इस बीच कमांडर मधवाल ने ये भी बताया कि मंगलवार को आईएनएस सुमेधा ने अदन की खाड़ी में श्रीलंका की एक बोट (डाऊ) को मदद भी पहुंचाई जो खराब होने की वजह से सोमिलाई तट की तरफ खिसक रही थी. कमांडर मधवाल ने ये भी बताया कि इस साल नौसेना की झांकी में भारत की समुद्री ताकत का नमूना देखने को मिलेगा. इसमें जल, थल और आकाश में नौसेना की ताकत दिखाई पड़ेगी. नौसेना का थीम है- साइलेंट, स्ट्रांग और स्विफ्ट यानि मौन, ताकतवर और तीव्र. 26 जनवरी को राजपथ पर नौसेना की राष्ट्र-निर्माण में प्रतिबद्धता, समंदर में तेल के कुएं इत्यादि जैसी राष्ट्र-संपत्ति की सुरक्षा और प्राकृतिक आपदा में नौसैनिकों की अहम भूमिका को दर्शाया जायेगा. इसके लिए बुधवार को नौसेना ने अपनी झांकी का मीडिया प्रीव्यू भी कराया.

झांकी में कोच्चि में बन रहा स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर, विक्रांत को दिखाया गया है जिसपर लड़ाकू विमान तैनात किए जा सकते हैं. इसके अलावा एक कोलकता क्लास डेस्ट्रॉयर युद्धपोत दिखाई पड़ेगा जिससे सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, ब्रह्मोस लॉन्च की जा रही है. साथ ही फ्रांस की मदद से बनाई कलवरी सबमरीन भी गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई पड़ेगी जिससे एक्सोट एंटी-शिप मिसाइल दागी जा रही है. टोही विमान, पी8आई और उससे लॉन्च की जा रही एंटी-सबमरीन मिसाइल हारपोन भी झांकी का हिस्सा होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget