एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर केंद्र सरकार का बड़ा बयान, कहा- 'बुरी तरह से प्रभावित देशों को दवाएं भेजेंगे'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जिम्मेदार सरकार की तरह हमारा पहला दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि हमे पहले अपने देश के लोगों के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखें.

नई दिल्लीः मलेरिया को खत्म करने वाली दवाई हाइड्रो-ऑक्सी-क्लोरोक्विन की मांग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बयान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपना पक्ष रखा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बयान जारी कर कहा है कि भारत ने उन देशों को मलेरिया वाली हाइड्रोऑक्सी क्लोरोक्वीन दवा देने का मन बनाया है जहां कोरोना की महामारी ज्यादा फैली हुई है.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ''हाइड्रोऑक्सी क्लोरोक्वीन और पैरासीटामॉल के निर्यात संबंधी प्रतिबंध में कुछ संशोधन संभव है. हालांकि यह बदलाव इन दवाओं के भारत में मौजूदा स्टॉक और घरेलू जरूरतों के आंकलन के आधार पर निर्भर करता है. इसमें कोरोना संबंधी मानवीय आधार और प्राथमिकताएं आंकते हुए फैसला लेंगे.''

'अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिखाना चाहिए एकता'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा कि COVID19 के प्रभाव को देखते हुए हमारा हमेशा से यह मानना रहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को इस मामले में मजबूत एकता और सहयोग दिखाना चाहिए.

अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि महामारी के मानवीय पहलुओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि भारत हमारे सभी पड़ोसी देशों, जो हमारी क्षमताओं पर निर्भर हैं उन्हें उचित मात्रा में पेरासिटामोल और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन भेजें.

उन्होंने कहा कि हम उन देशों में भी दवाओं की आपूर्ति करेंगे, जो कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

'अपने नागरिकों का रखेंगे पहले ख्याल'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ''जिम्मेदार सरकार की तरह हमारा पहला दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि हमे पहले अपने देश के लोगों के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखें. यह सुनिश्चित करने के लिए, कई दवा उत्पादों के निर्यात को प्रतिबंधित करने के लिए कुछ अस्थायी कदम उठाए गए थे.''

अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ''पेरासिटामोल और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) को लाइसेंस श्रेणी में रखा गया है और स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है. मौजूदा समय में कुछ दवाओं की उपलब्धता को देखते हुए इनपर से प्रतिबंधों को काफी हद तक हटा लिया गया है.''

'क्या कहा था ट्रंप ने?'

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, ''रविवार सुबह इंडिया में मेरी बात हुई थी. मैंने अमेरिका में मलेरिया की दवा आपूर्ति को अनुमति देने की सराहना की. साथ ही कहा कि अगर इसकी अनुमति भारत नहीं देता है तो यह ठीक नहीं होगा.''

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद मरेलिया की दवा की सप्लाई को लेकर भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव की बात कही जा रही थीं. विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस तरह की खबरों की खंडन किया है.

राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी, बोले- भारत मलेरिया की दवाई निर्यात नहीं करता है तो जवाबी कार्रवाई करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा नाम तो दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं हरदीप सिंह पुरी की बेटी, 10 करोड़ की मानहानि का किया मुकदमा
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा नाम तो HC पहुंचीं हरदीप पुरी की बेटी, 10 करोड़ की मानहानि का किया केस
लोकसभा के 8 निलंबित सांसदों का सस्पेंशन कल हो सकता है वापस, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति
लोकसभा के 8 निलंबित सांसदों का सस्पेंशन कल हो सकता है वापस, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या, राम दरबार में स्थापित होगा विश्व का पहला दुर्लभ 'श्री राम यंत्र'
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या, राम दरबार में स्थापित होगा विश्व का पहला दुर्लभ 'श्री राम यंत्र'

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
'मैं ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा, लेकिन...', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
'ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
Banana Peel Slip: केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
Embed widget