एक्सप्लोरर

जिस शिप पर हुआ ड्रोन हमला, उसमें सवार थे 20 भारतीय, एक्शन में आई नौसेना... जानें बड़ी बातें

Merchant Ship: डोर्नियर मेरिटाइम सर्विलेंस एयरक्राफ्ट ने मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो के साथ संपर्क किया है. इस जहाज पर अरब सागर में ड्रोन से हमला हुआ था.

Merchant Vessel: अरब सागर में एक मर्चेंट शिप पर शनिवार को ड्रोन से हमला किया गया. इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस शिप के चालक दल में 20 भारतीय शामिल थे. यह शिप सऊदी अरब की बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आ रहा था. भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो लगभग 11 समुद्री मील प्रति घंटे की स्पीड से आगे बढ़ रहा है. इसके 25 दिसंबर तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है. 

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि भारतीय तट रक्षक डोर्नियर मेरिटाइम सर्विलेंस एयरक्राफ्ट ने ड्रोन हमले में दुर्घटनाग्रस्त शिप एमवी केम प्लूटो के साथ संपर्क स्थापित कर लिया है. हमले के बाद शिप को ट्रेकिंग करने के लिए इस्तेमाल होने वाला ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम बंद हो गया था.

इस संबंध में भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि शिप का पावर जनरेशन सिस्टम अब काम कर रहा है और शिप को उसके डेस्टिनेशन के लिए रवाना करने से पहले उसकी जांच की जा रही है.

मर्चेंट शिप की ओर बढ़ रहा नौसेना का युद्धपोत
इस बीच, भारतीय नौसेना का युद्धपोत जहाज की ओर बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों में इसके मर्चेंट शिप तक पहुंचने की उम्मीद है. हमले के बाद रक्षा अधिकारियों ने भारतीय क्षेत्र में गश्त कर रहे तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम को संकट में फंसे मर्चेंट शिप की ओर जाने के निर्देश दिया था.

मर्चेंट शिप के होने की मिली थी सूचना
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के जहाज अरब सागर में फंसे मर्चेंट एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहे हैं. इससे पहले शनिवार को मर्चेंट शिप के पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर मौजूद होने की सूचना मिली थी. कथित तौर पर जहाज की आग बुझा दी गई है, लेकिन इससे जहाज के कामकाज पर असर पड़ा है. चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, जिनमें करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं. 

हमले का जिम्मेदार कौन?
फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने हिंद महासागर में ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक संदिग्ध ड्रोन हमले में एक इजरायली मालवाहक को निशाना बनाया था.

लाल सागर में ड्रोन हमले बढ़े
इजराइल-हमास युद्ध के बाद ईरान समर्थित हौथी के लाल सागर में ड्रोन और मिसाइल हमले भी बढ़ गए हैं. दरअसल, हौथी ने हमास का समर्थन किया है, जिसके कारण वे इजराइल से जुड़े वाणिज्यिक शिपिंग को निशाना बनाना जारी रखेंगे. पेंटागन के अनुसार हौथिस ने 100 से अधिक ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जिसमें 35 से अधिक विभिन्न देशों के 10 शिपों को निशाना बनाया गया है.

भूमध्य सागर में ईरान का खतरा
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक कमांडर ने कहा कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी गाजा में हमले नहीं रोकेगा तो वह भूमध्य सागर को बंद कर देगा.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में BJP को जेडीएस से गठबंधन का क‍ितना होगा फायदा? ओप‍िन‍ियन पोल में लोगों ने दी ये राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget