एक्सप्लोरर

Indian Army: सेना के जवान अब बिना हथियारों के भी दुश्मन पर करेंगे घातक वार, पूर्वी लद्दाख में आर्मी की खास एक्सरसाइज

Unarmed Combat Exercise: लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) पर तैनात भारतीय सैनिकों को अब मार्शल आर्ट्स और दुश्मन के खिलाफ उग्र बर्ताव अपनाने की कला भी सिखाई जा रही है.

Indian Army Combat Exercise: गलवान घाटी की हिंसा के दो साल बाद पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में इन दिनों भारतीय सेना (Indian Army) एक खास‌ एक्सरसाइज कर रही है. 'समघट' नाम की ये एक्सरसाइज बिना हथियारों के की जा रही है. भारत की चार मार्शल-आर्ट्स को मिलाकर इस अनआर्म्ड कॉम्बेट एक्सरसाइज (Unarmed Combat Exercise) को भारतीय सैनिक कर रहे हैं. यहां मार्शल आर्ट (Martial Arts) और बिना हथियार के लड़ने की कला सिखाई जा रही है.

बुधवार को भारतीय सेना की उधमपुर (जम्मू कश्मीर) स्थित उत्तरी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूर्वी लद्दाख के दौरे के दौरान समघट युद्धाभ्यास में भारतीय सैनिकों की अनआर्म्ड कॉम्बेट का जायजा लिया. इस एक्सरसाइज में सैनिक बिना किसी बंदूक, बम-गोले या फिर किसी दूसरे तरह के हथियार के दुश्मन से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. किस तरह कूंगफु कराटे से बचाव से लेकर मुकाबला करना इस युद्धाभ्यास में भारतीय सैनिक सीख रहे हैं.

सेना का 'समघट' एक्सरसाइज

उत्तरी कमान ने समघट एक्सरसाइज‌ की तस्वीरें भी जारी की है. इन तस्वीरों में सैनिक रॉयट-गियर यानी दंगा नियंत्रण करने वाली एक शील्ड और डंडा लेकर जूड़ो-कराटे का मुकाबले करते हुए दिख रहे हैं. एक तस्वीर में एक सैनिक बेंच पर लेटा है और उसके पेट पर एक बड़ा सा पत्थर रखा है. दूसरा सैनिक पास में ही खड़े होकर एक हथौड़े से इस पत्थर को तोड़ रहा है.

मार्शल आर्ट और बिना हथियारों के लड़ने की ट्रेनिंग

बता दें कि साल 2020 में गलवान घाटी की हिंसा के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच बिना हथियारों के झड़प हुई थी. झड़प के दौरान चीनी सैनिकों ने मार्शल आर्ट और मध्यकालीन नुकीले हथियारों का इस्तेमाल किया था. इससे पहले भी एक बार पैंगोंग-त्सो झील के किनारे हुई झड़प में चीनी सैनिक भारतीय‌ सैनिकों के खिलाफ मार्शल आर्ट का इस्तेमाल करते देखे गए थे. यही वजह है कि लाइन ऑफ कंट्रोल यानि एलएसी (LAC) पर तैनात भारतीय सैनिकों को अब मार्शल आर्ट और बिना हथियारों के लड़ने सिखाया जा रहा है. 

दुश्मन के खिलाफ उग्र बर्ताव की कला

यहां तक की ट्रैनिंग में उन्हें दुश्मन के खिलाफ उग्र बर्ताव अपनाने की कला सिखाई जा रही है. बुधवार को ही पूर्वी लद्दाख में तैनात भारतीय सेना की अक्साई-चिन ब्रिगेड के सैनिक ऑल-टेरेन व्हीकल यानि एटीवी में सवार होते हुए दिखाई पड़े. इस‌ दौरान हाई ऑल्टिट्यूड यानि बेहद उंचाई और उबड़ खाबड़ इलाकों में इनपर सवार होकर सैनिकों ने इन एटीवी की परफॉर्मेंस को तो परखा ही साथ ही सेना के मूवमेंट की भी समीक्षा की.

पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) के दौरे पर गए लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने 1962 के युद्ध में परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल थनसिंह थापा की पोर्टर का काम करने वाली 82 वर्षीय एक स्थानीय महिला, तेस्तेन नमग्याल को सम्मानित किया. धनसिंह थापा के नाम से ही पैंगोंग-त्सो झील (Pangong Tso Lake) के उत्तर में स्थित फिंगर एरिया में भारतीय सेना की आखिरी फॉरवर्ड पोस्ट है. इसी फिंगर एरिया में भी वर्ष 2020 में भारतीय‌ सेना की चीनी सैनिकों से झड़प हुई थी.

ये भी पढ़ें:

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Maharashtra Politics: ठाणे से लेकर रायगढ़ तक... एकनाथ शिंदे के समर्थन में लगे पोस्टर, सीएम उद्धव की तस्वीर गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget