एक्सप्लोरर

Tibet Cadre: चीन से निपटने के लिए भारतीय सेना ने तैयार किया तिब्बत कैडर, पहले बैच की खास ट्रेनिंग पूरी

India China Border: सेना ने चीन से निपटने के लिए एक खास तरह की ट्रेनिंग पूरी की है. इसके लिए बैच बनाया गया था जिसका नाम तिब्बत कैडर रखा गया. इस कैडर को तिब्बत की संस्कृति के बारे में बताया गया.

Indian Soldiers: चीन (China) से सटी एलएसी (LAC) पर तैनात भारतीय सैनिकों (Indian Soldiers) को तिब्बत (Tibet) की संस्कृति से लेकर तिब्बत के चीनीकरण तक के बारे में पूरी तरह जानकारी हो इसको लेकर पहली बार भारतीय सेना (Indian Army) ने तिब्बत-कैडर (Tibet Cadre) तैयार किया है. इस कैडर के पहले बैच की 42 दिनों की खास ट्रेनिंग (Special Training) पूरी हो चुकी है. रविवार को अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालय एंड कल्चरल स्टडीज में सेना के इस कैडर के अधिकारियों को सर्टिफिकेट दिए गए.

भारतीय सेना की कोलकता स्थित पूर्वी कमान ने सैन्य-अधिकारियों के लिए खास तिब्बतलॉजी कैडर तैयार करने का बीड़ा उठाया है. इस कोर्स में अरूणाचल प्रदेश और असम में तैनात सैनिकों को अरूणाचल प्रदेश के डूहांग स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालय एंड कल्चरल स्टडीज में 42 दिनों का खास कोर्स कराया गया है. इस कोर्स में सैन्य-अफसरों को तिब्बती भाषा, तिब्बत के बौद्ध-धर्म और साहित्य के साथ-साथ तिब्बत के लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

Tibet Cadre: चीन से निपटने के लिए भारतीय सेना ने तैयार किया तिब्बत कैडर, पहले बैच की खास ट्रेनिंग पूरी

सैनिकों को चीनीकरण पर रिसर्च करने का मिला मौका

खास बात ये है कि कोर्स के दौरान 1950 से पहले तिब्बत के राजनैतिक-तंत्र और उसके बाद के पॉलिटिकल-सिस्टम के बारे में भारतीय अफसरों का ज्ञानवर्धन किया गया. क्योंकि 1950 में चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया था और तब से चीन का ही हिस्सा है. सैन्य अफसरों को तिब्बत के सिनीजाईजेश यानि चीनीकरण पर भी खास रिसर्च करने का मौका दिया गया. इस कोर्स के दौरान अरूणाचल प्रदेश के बोमडीला बौद्ध-विहार के गुरू पदम-श्री तुलकु रिनपोचे और दुनियाभर में तिब्बत मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले क्लोडे अर्पी ने भी खास लेक्चर दिए.

Tibet Cadre: चीन से निपटने के लिए भारतीय सेना ने तैयार किया तिब्बत कैडर, पहले बैच की खास ट्रेनिंग पूरी

कोर्स पूरा होने पर दिए गए सर्टिफिकेट

रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) के तेजपुर (असम) स्थित क्षेत्रीय प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल ए एस वालिया के मुताबिक, 42 दिन का कोर्स पूरा होने के बाद दीक्षांत समारोह के दौरान सीआईएचसीएस के डायरेक्टर ने सभी सैन्य अफसरों को सर्टिफिकेट प्रदान किए और इस दौरान अपने सबोंधन में विश्वास जताया कि इस कोर्स को करने वाले सैन्य अफसर तिब्बत (Tibet) मामलों में दक्ष हो गए होंगे. आपको बता दें कि भारत की चीन (China) से सटी 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी (LAC) का एक बड़ा हिस्सा तिब्बत स्वायतत्त क्षेत्र से सटा है. चीन तो अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) को दक्षिण तिब्बत के तौर पर देखता है. ऐसे में यहां तैनात सैनिकों को तिब्बत के लोगों और संस्कृति और भाषा के बारे में जानकारी होनी जरुरी है.

ये भी पढ़ें: LAC Dispute: पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध को लेकर आज होगी भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता, सैनिकों को हटाने पर रहेगा जोर

ये भी पढ़ें: IAF Chief On China: सैन्य वार्ता से ठीक पहले वायुसेना प्रमुख बोले- उकसावे वाली कार्रवाई पर भारतीय फाइटर जेट देंगे चीन को जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?

Embed widget