एक्सप्लोरर

LAC Dispute: पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध को लेकर आज होगी भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता, सैनिकों को हटाने पर रहेगा जोर

LAC Dispute With China: भारत चीन सीमा पर सैनिकों को हटाने को लेकर दोनों देशों के बीच 16वें दौर की सैन्य वार्ता होने वाली है. ये वार्ता आज होने की उम्मीद है. ये वार्ता भारतीय क्षेत्र में होगी.

India China Border: पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में सीमा पर मौजूद गतिरोध को दूर करने को लेकर भारत और चीन (India and Chine) के बीच 16वें दौर की सैन्य वार्ता आज LAC के इस ओर (भारतीय क्षेत्र में) होगी. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. भारत पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों (Soldiers) की शीघ्र वापसी पर जोर दे रहा है और उसका स्पष्ट रूप से कहना है कि समग्र द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति के लिए सीमा पर शांति व स्थिरता पूर्व शर्त है.

एक सूत्र ने कहा, “पूर्वी लद्दाख में एलएसी से सैनिकों को हटाये जाने के लिए वार्ता जारी रखने के तहत, 16वें दौर की वार्ता 17 जुलाई को भारतीय क्षेत्र में चुशुल-मोल्डो बैठक स्थल पर होगी.” भारतीय थलसेना और चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच पिछले दौर की वार्ता 11 मार्च को हुई थी. वार्ता के आगामी दौर में भारतीय पक्ष द्वारा डेपसांग बुलगे और डेमचोक में मुद्दों के समाधान की मांग के साथ ही टकराव वाले शेष सभी स्थानों से जल्द से जल्द सैनिकों को पीछे हटाने के लिए दबाव बनाए जाने की उम्मीद है.

सीमा विवाद को लेकर विदेश मंत्रियों में हो चुकी है बातचीत

पूर्वी लद्दाख से जुड़े विवाद का मुद्दा पिछले हफ्ते विदेश मंत्री जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच बाली में हुई बातचीत में भी प्रमुखता से उठा था. G20 देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन से इतर बाली में एक घंटे की बैठक में जयशंकर ने वांग को पूर्वी लद्दाख में सभी लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता से अवगत कराया था.

भारत चीन ने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “टकराव वाले कुछ स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने का जिक्र करते हुए, विदेश मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए शेष सभी क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को पूरा करने में तेजी लाने की आवश्यकता को दोहराया.” पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध पांच मई, 2020 को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प होने के बाद शुरू हुआ था. दोनों पक्षों ने इस इलाके में अपने सैनिकों व हथियारों की तैनाती काफी बढ़ा दी थी.

एलएसी पर अभी भी मौजूद हैं कई हजार सैनिक

कई दौर की राजनयिक व सैन्य वार्ता के फलस्वरूप पिछले साल दोनों पक्षों ने पैंगोंग झील (Pangong Lake) के उत्तरी व दक्षिणी किनारों तथा गोगरा इलाके (Gogara Area) से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की थी. संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्र में एलएसी (LAC) पर अब भी दोनों पक्षों के करीब 50,000 से 60,000 सैनिक तैनात हैं.

ये भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले दलाई लामा, कहा- सैन्य इस्तेमाल के बजाए वार्ता और शांतिपूर्ण तरीकों से निकाले समाधान

ये भी पढ़ें: India China Dispute: भारत-चीन की सेना के बीच 17 जुलाई को होगी अहम बैठक, इन मसलों पर हो सकती है चर्चा

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget