एक्सप्लोरर

जम्मू में पाकिस्तानी आतंकियों के नापाक मंसूबों को कुचलने का भारतीय सेना ने बनाया प्लान, 500 स्पेशल पैरा कमांडो तैनात

Para Commando in Jammu: पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर 50-55 आतंकी जम्मू में नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में हैं. इन इरादों को कुचलने के लिए 500 पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो तैनात किए गए हैं.

Army Deployed Para Commando: जम्मू कश्मीर पिछले कुछ दिनों में कई बड़े आतंकी हमलों से दहला. आतंकियों ने इस दौरान आम लोगों से लेकर भारतीय सेना को तक निशाना बनाया. इन आतंकवादी हमलों के मद्देनजर भारतीय सेना ने 500 पैरा स्‍पेशल कमांडो को जम्मू में तैनात कर दिया है. इन्हें उसी डोडा इलाके में तैनात किया गया है, जहां पिछले सप्ताह आतंकियों ने घात लगाकर भारतीय सैनिकों पर हमला बोला था. अब इसी डोडा के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है और इनपर नकेल कसने के लिए भारत के सबसे घातक पैरा स्पेशल फोर्स कमांडोज को तैनात किया गया है.

भारतीय सेना ने डोडा के जंगलों में छिपे आतंकियों को नेस्तनाबूद करने की पूरी रणनीति बना ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना के सूत्रों का कहना है कि सेना के जवानों की तैनाती का मकसद पाकिस्तान से आए आतंकवादियों से निपटना है, जो काफी प्रशिक्षित हैं और बड़ी संख्या में इलाके में घुसपैठ कर चुके हैं. इसी कड़ी में भारतीय सेना ने भी इन प्रशिक्षित पाकिस्तानी आतंकवादियों को निपटाने के लिए इलाके में लगभग 500 पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो तैनात किए हैं.

पाकिस्तान के 50-55 आतंकवादी जम्मू में एक्टिव

जम्मू के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आने वाले आतंकवादियों की घुसपैठ को देखते हुए सेना अलर्ट हो गई है. रक्षा सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी, जिनमें से ज्यादातर पाकिस्तानी हैं, वो स्थानीय लोगों की मदद लेकर नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में हैं. करीब 50 से 55 आतंकवादी छोटे-छोटे समूहों में एक्टिव हैं, जिनमें दो-तीन आतंकवादी शामिल हैं और वे स्थानीय लोगों के समर्थन के साथ काम कर रहे हैं.

घुसपैठ को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सूत्रों का कहना है कि जम्मू में भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ के प्रयासों से निपटने के लिए अपनी खुफिया और आतंकवाद रोधी व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं. अब इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकवादियों की ओर से हो रही घुसपैठ की गहन जांच की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी जुटाने का काम भी सख्ती से किया जा रहा है, क्योंकि घने जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में आतंकवादियों को मिल रही स्थानीय लोगों की मदद पर भी विशेष ध्यान रखना है.

200 बख्तरबंद गाड़ियों के साथ अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती 

भारतीय सेना पहले ही 200 से ज्यादा बख्तरबंद वाहनों के बेड़े से लैस सैनिकों को इस इलाके में भेज चुकी है, जिन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में खरीदा गया है. सूत्रों के अनुसार, किसी भी आतंकवादी हमले से निपटने के लिए इलाके में 200 से ज्यादा स्पेशल बख्तरबंद गाड़ियां तैनात की गई हैं. फिलहाल, सुरक्षाबलों के जवान इन बख्तरबंद गाड़ियों में ही ऑपरेशन के लिए इलाके में गश्त लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee: 'बांग्लादेशी दस्तक देंगे तो हम उन्हें शरण देंगे...', शहीद दिवस रैली में बोलीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget