एक्सप्लोरर

मिग-21 लड़ाकू विमान ने दी महिलाओं के सपनों को उड़ान, वायुसेना की महिला फाइटर पायलटों से जानिए उनका अनुभव

IAF News: भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े से मिग-21 विमानों को अगले साल तक हटा दिया जाएगा. इन विमानों को महिला पायलटों ने भी उड़ाया है.

Indian Air Force: भारतीय वायुसेना के पुराने हो रहे मिग-21 लड़ाकू विमान को अगले साल डिकमीशन कर दिया जाएगा. आसान भाषा में कहें, तो अगले साल से वायुसेना इनका इस्तेमाल नहीं करने वाली है. यही वजह है कि अब मिग-21 उड़ाने वाली महिला फाइटर पायलट की भी चर्चा शुरू हो गई हैं. इन महिला पायलटों ने अपने-अपने अनुभवों को शेयर भी किया है. मिग-21 का सेफ्टी रिकॉर्ड काफी खराब रहा है, जिसकी वजह से इन्हें वायुसेना से हटाया जा रहा है. 

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आईएएफ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है. इसमें 20 के करीब महिला फाइटर पायलट हैं. महिला फाइटर पायलट को वायुसेना में शामिल करने की शुरुआत 2016 में हुई. भारत की पहली महिला फाइटर पायलट में से एक स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने कहा कि वायुसेना में लिंग आधारित बाधा नहीं है और सब मिलकर काम करते हैं. वह उन तीन महिला पायलटों में से एक हैं, जिन्हें बीकानेर में नंबर 3 स्क्वाड्रन 'कोबरा' में पोस्टिंग मिली है. 

वायुसेना में सबको बराबरी का हक

एयरफोर्स में सात साल के अपने करियर में स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने सिर्फ एक ही तरह का लड़ाकू विमान उड़ाया है. वो है मिग-21 का लेटेस्ट वेरिएंट बाइसन. नंबर 3 स्क्वाड्रन वायुसेना के उन दो बचे हुए मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन में से एक है. फरवरी 2019 में स्क्वाड्रन का हिस्सा बनने वालीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रतिभा दहिया ने कहा कि वर्कप्लेस महिला फाइटर पायलटों के लिए समान है, जो पुरुषों के समान भूमिकाएं निभा रही हैं और पेशेवर विकास कर रही हैं. 

स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन चेतन शर्मा ने कहा कि महिला और पुरुष फाइटर पायलटों को एक समान फॉर्मेशन में मिशन पूरा करना होता है. दोनों ही दो सीटों वाले मिग-21 ट्रेनर एयरक्राफ्ट में बैठकर उड़ान भरते हैं. स्क्वाड्रन में सीनियर पायलट विंग कमांडर जेएस संधू ने कहा कि एयरक्राफ्ट को जेंडर से कोई मतलब नहीं है.  उन्होंने कहा, 'फ्लाइंग स्किल काफी मायने रखती है. हमारे स्क्वाड्रन में शामिल हर एक पायलट के पास ये सब है.'

2025 तक हटा दिए जाएंगे मिग-21 विमान

बीकानेर में मिग-21 के फ्लाइंग ऑपरेशन अपने पूरे-जोरों से चल रहे हैं. छह दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने वाले इन विमानों डिकमीशन करने से पहले वायुसेना जमकर इस्तेमाल कर रही है. मिग-21 को 2025 तक पूरी तरह से वायुसेना के डिकमीशन कर दिया जाएगा. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी अक्टूबर में ही इसका ऐलान कर चुके हैं. वहीं, मिग-21 को पसंद करने की हर पायलट की अपनी-अपनी वजहें भी हैं. 

मिग-21 को लेकर क्या बोलीं महिला पायलट?

मोहना सिंह ने कहा, 'मिग-21 पर कोई भी उड़ान एक जैसी नहीं है. यही इसकी सबसे अच्छी बात है. इसके अलावा, जब आप प्लेन उड़ा रहे होते हैं, तो आप उसके साथ जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. यह एक आकर्षक जुड़ाव है.  यह लगभग वैसा ही है जैसे प्लेन आपके शरीर का हिस्सा हो.' उन्होंने कहा, 'एक और बात जो मुझे आकर्षित करती है वह यह है कि मिग-21 की लैंडिंग गति दुनिया में सबसे अधिक है. लगभग 340 किमी प्रति घंटा. मुझे कभी-कभी इसके बारे में डींगें हांकना अच्छा लगता है.'

प्रतिभा दहिया ने कहा कि उन्हें कंवेंशनल फ्लाइंग कंट्रोल और पुराने डिजाइन के बाद भी मिग-21 की बहुत कुछ कर जाने की क्षमता काफी प्रभावित करती है. उन्होंने कहा, 'जब मैं कहती हूं कि हर एक मिग-21 पायलट के पास इससे जुड़ी बेहतरीन कहानियां सुनाने को हैं, तो मैं ऐसा बढ़ा चढ़ाकर नहीं कहती हूं.' 

यह भी पढ़ें: इंडियन एयरफोर्स ज्वॉइन करने का बढ़िया मौका, AFCAT 2024 के लिए शुरू हुए आवेदन, भरे जाएंगे इतने पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget