एक्सप्लोरर

Weather Update: मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए देश में मौसम का हाल

IMD: उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों और इससे सटे मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो गई हैं. जाते जाते मानसून अपना असर दिखा रहा है.

India Weather Report: मानसून इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन जाते जाते भी तंग कर रहा है. देश के कई राज्यों में बारिश (Rain) हो रही है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बंगाल शामिल हैं. यहां पर आईएमडी ने Yellow Alert जारी किया हुआ है.

मौसम विभाग ने ये अलर्ट अगले 48 घंटों के लिए जारी किया है. तो वहीं, उत्तर भारत में भी आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. 1 अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की उम्मीद है.

दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं

इसके अलावा मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भी हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है लेकिन दिल्ली में बारिश नहीं होने के आसार जताए हैं. विभाग का कहना है कि आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं तापमान की अगर बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

इन राज्यों में बारिश होने का अनुमान

मौसम (Weather) की वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश (Rain) हो सकती है. केरल, लक्षद्वीप, पश्चिमी हिमालय, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी से शुरू हुआ मानसून के लौटने का दौर, 2 अक्टूबर से फिर होगी बारिश, तब तक सताएगी उमस

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली से विदा हुआ मानसून, 2021 से आधी हुई इस साल बारिश, जानें- अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget