एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली से विदा हुआ मानसून, 2021 से आधी हुई इस साल बारिश, जानें- अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Weather Updates: मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में इस मानसून सीजन में कुल 19 प्रतिशत कम बारिश हुई. हालांकि, मानसून के वापस लौटने के बाद भी दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है.

Delhi-NCR Weather Updates 30 September 2022: दिल्ली (Delhi) से मानसून की विदाई हो गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट में बताया है कि पंजाब, चंड़ीगढ़, दिल्ली से मानसून की वापसी हो गई है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो गया है. दिल्ली के आधिकारिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में इस साल मानसून के सीजन में कुल 516.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछले साल 1169.4 मिमी रिकॉर्ड की गई थी. इस हिसाब से दिल्ली में पिछले साल की तुलना में आधे से भी कम बारिश हुई.

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में इस मानसून सीजन में कुल 19 प्रतिशत कम बारिश हुई. हालांकि, मानसून के वापस लौटने के बाद भी दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने 4 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान 5 और 6 अक्टूबर को अच्छी बारिश हो सकती है. उससे पहले दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखेंगे और तेज धूप निकलेगी. ऐसे में गर्मी परेशान कर सकती है. इस बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान में सामन्य से गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और नोएडा के साथ-साथ गुरुग्राम में भी शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है.

शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 23.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
  • हवा में नमी का स्तर 57 से 87 प्रतिशत रहा.
  • दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बारिश का संभावना नहीं है.
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. नोएडा में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी.
  • गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम साफ रहेगा.

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली से विदा हुआ मानसून, 2021 से आधी हुई इस साल बारिश, जानें- अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: स्टॉक में करीब 70 लाख शराब की बोतलें, कारोबारियों ने दिल्ली सरकार से लगाई मदद की गुहार

दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से वायु प्रदूषण (Air Pollution) में बढ़ोतरी जारी है. शुक्रवार की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'मध्यम से गंभीर' श्रेणी तक पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में 423 दर्ज हुआ है. हालांकि, आईटीओ में 'मध्यम' श्रेणी में 197 रिकॉर्ड किया गया है. वहीं नोएडा में भी 'मध्यम' श्रेणी में 167 और गुरुग्राम में 'खराब' श्रेणी में 254 दर्ज हुआ है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली से विदा हुआ मानसून, 2021 से आधी हुई इस साल बारिश, जानें- अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

ये भी पढ़ें- Gurugram News: इंजेक्शन लगाने के थोड़ी देर बाद हो गई मरीज की मौत, गुरुग्राम में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

अब्दुल वाहिद आज़ाद

अब्दुल वाहिद आज़ाद इस वक़्त abp न्यूज़ में बतौर एडिटर (एबीपी लाइव- हिंदी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज़ाद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में बीते 15 साल से हिंदी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाले रहे हैं. इससे पहले वे बीबीसी उर्दू और हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साढ़े तीन साल तक उनका जुड़ाव बीबीसी से रहा. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर खबरों के संपादन के काम को बखू़बी अंजाम दिया. अब्दुल वाहिद आज़ाद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अखबार में बतौर कॉरेस्पोंडेंट की. पांच महीने की इस छोटी सी पारी में उन्हें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बीट दी गई थी. बाजापता तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में स्नातक और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान MCRC से कनवर्जेंट जर्नलिज्म का कोर्स किया. आज़ाद राजनीति, चुनाव, समाज, मुस्लिम, भेदभाव, उत्पीड़न जैसे संजीदा मसलों के हल में रुचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर भी उनकी पैनी नज़र है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget