एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी से शुरू हुआ मानसून के लौटने का दौर, 2 अक्टूबर से फिर होगी बारिश, तब तक सताएगी उमस

UP Weather Today: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 2, 3, 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के छिटपुट स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा.

UP Weather Today 30 September 2022: यूपी (UP) से मानसून (Monsoon) की विदाई शुरू हो गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक पश्चिमी यूपी (West UP) के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, चंड़ीगढ़, दिल्ली से मानसून लौट गई है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों मनसून विदा हो गया है. इस बार यूपी में मानसून के सीजन में औसत से कम बारिश हुई है. मानसून शुरू होने से अब तक यूपी में 535 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो कि औसत से 28 प्रतिशत कम है. हालांकि, यूपी में अभी और बारिश का अनुमान है.

इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को यूपी के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. लखनऊ सहित अनेक जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकल गई है. बीच-बीच में आसमान में हल्के बादल दिखेंगे. वहीं धूप तेज होने की वजह से लोगों को फिर उमस सताने लगी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 2, 3, 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के छिटपुट स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. इसके अलावा यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक से मध्यम' श्रेणी में है.

आइये जानते हैं कि यूपी के प्रमुख जिलों में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 136 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 78 है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप, बोले- हमारी दोस्ती का उन्होंने गलत फायदा उठाया इसलिए...

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 108 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम शुष्क रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 88 है.

UP Weather Today: यूपी से शुरू हुआ मानसून के लौटने का दौर, 2 अक्टूबर से फिर होगी बारिश, तब तक सताएगी उमस

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 89 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 69 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Watch: गाजियाबाद की सोसाइटी में आपस में भीड़े बाउंसर्स और सिक्योरिटी गार्ड्स, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget