एक्सप्लोरर

गोल्डी बरार, अनमोल बिश्नोई... US में छिपे इन 10 भारतीय गैंगस्टर्स की आएगी शामत! लिस्ट तैयार

Indian Gangster List: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां सूची में शामिल गैंगस्टरों की जांच करेंगी. अपराधियों के प्रत्यर्पण को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी. दोनों देश संयुक्त रूप से रणनीति बनाएंगे.

10 Indian Gangster List: भारतीय सुरक्षा एजेंसियां जल्द ही अमेरिका में रह रहे 10 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों की सूची अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी को सौंप सकती है. सूत्रों के अनुसार, इस सूची में गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई समेत अन्य गैंगस्टरों के नाम शामिल हैं.

दरअसल, पिछले साल भारत और अमेरिका के बीच हुए आपराधिक मामलों में सहयोग समझौते के तहत यह कार्रवाई की जा रही है. इस समझौते के तहत, दोनों देश एक-दूसरे के यहां छिपे अपराधियों पर शिकंजा कसने और उनकी जानकारी साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

उच्च-स्तरीय बैठकों के बाद हुआ फैसला
बीते एक वर्ष में, भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर कई अहम बैठकें हो चुकी हैं. दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच यह सहमति बनी थी कि अपराधियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत अब भारतीय एजेंसियां सूची सौंपने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से कोई संबंध नहीं
यह मामला भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान सुर्खियों में आ गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस सूची का प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से कोई सीधा संबंध नहीं है. यह कार्रवाई भारत और अमेरिका के बीच पहले से बनी आपसी सहमति का हिस्सा है, जिसे अब लागू किया जा रहा है.

आगे की प्रक्रिया
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां सूची में शामिल गैंगस्टरों की जांच करेंगी. अपराधियों के प्रत्यर्पण को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी. दोनों देश संयुक्त रूप से इन अपराधियों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाएंगे. भारत और अमेरिका के बीच अपराध और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है. आने वाले दिनों में इस कार्रवाई को लेकर और भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

बता दें कि इस कदम के पीछे भारत-अमेरिका के बीच हुआ एक समझौता है, जिसके तहत दोनों देशों में छिपे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई जैसे खतरनाक गैंगस्टर्स के नाम इस सूची में शामिल हैं. दोनों देश मिलकर इन अपराधियों के प्रत्यर्पण और कार्रवाई की रणनीति तैयार करेंगे.

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया की अश्लीलता के बाद सोशल मीडिया और OTT को कंट्रोल करेगी सरकार? क्या हो सकता है प्लान

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Border 2 Teaser: सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
Kidney Health Tips: गलती से भी मत पी लेना ये 4 ड्रिंक, वरना खराब हो जाएगी आपकी किडनी
गलती से भी मत पी लेना ये 4 ड्रिंक, वरना खराब हो जाएगी आपकी किडनी
ये है देश की सबसे बड़ी फ्लाइट ऑपरेटर एयरलाइंस, 100-200 नहीं..हर रोज उड़ती हैं 21,00 फ्लाइट
ये है देश की सबसे बड़ी फ्लाइट ऑपरेटर एयरलाइंस, 100-200 नहीं..हर रोज उड़ती हैं 21,00 फ्लाइट
Embed widget