एक्सप्लोरर

बंगाल में 'इंडिया' पर संकट! ममता बनर्जी बोलीं- मैंने गठबंधन के नाम बताए, लेकिन बैठक में...

Mamata Banerjee Speech: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सामने सीट शेयरिंग को लेकर सवाल बरकरार है, लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लेफ्ट पर हमला किया.

I.N.D.I.A Seat Sharing: बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सामने सीट शेयरिंग को लेकर सवाल कायम है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (22 जनवरी) को गठबंधन में शामिल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI (M)) पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने इनके खिलाफ 34 साल लड़ाई लड़ी है. 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चीफ ममता बनर्जी ने कहा, ''मैंने पश्चिम बंगाल में 34 सालों तक लेफ्ट के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लेकिन अब मैं उन्हें 'इंडिया' गठबंधन की बैठकों में शर्तें तय करने की कोशिश करते हुए देख रही हूं. मैं उनके साथ सहमत नहीं हो सकती जिसके खिलाफ मैंने 34 साल तक लड़ाई लड़ी.'' 

ममता बनर्जी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) सुझाया, लेकिन मैं जब मीटिंग में शामिल हुईं तो देखा कि लेफ्ट दल इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि सत्ता में होने के कारण मैं बीजेपी से लड़ाई लड़ रहीं हूं, लेकिन कुछ लोग सीट शेयरिंग पर हमें सुनना नहीं चाहते. 

ममता बनर्जी ने सीट शेयरिंग को लेकर क्या कहा?
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने हाल ही में बताया था कि बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को पार्टी ने दो सीट देने की पेशकश की है. इस कारण हम कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे. 

ममता बनर्जी ने शुक्रवार (19 जनवरी) को मुर्शिदाबाद जिले में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक में कहा था कि अगर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में पार्टी को उचित महत्व नहीं दिया गया तो टीएमसी राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

अधीर रंजन चौधरी ने किया था पलटवार
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा था कि उन्होंने टीएमसी और बीजेपी दोनों के खिलाफ लड़कर चुनाव जीता है. कांग्रेस के राज्य में अकेले चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा, ''हम किसी भी संभावना के लिए बिल्कुल तैयार हैं और कांग्रेस सब कुछ कर सकती है.''

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ममता बनर्जी का पहला बयान, सद्भाव रैली के बाद क्या कुछ बोलीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget