एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना से मिली राहत! देश में 24 घंटे में सामने आए 5439 नए मामले, पंजाब में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

Coronavirus In India: देश में इस वक्त सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव मामले पंजाब में हैं. यहां सबसे ज्यादा 17 हजार से ऊपर एक्टिव केस हैं.

Corona In India: भारत में कोरोना मामलों को लेकर राहत भरी खबर आई है. कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज हुई है. पिछले 24 घंटों में नए मामले (New Cases) दर्ज होने में गिरावट देखी गई है तो वहीं, लंबे समय के बाद सक्रिय मामलों (Active Cases) में गिरावट देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में सिर्फ 5439 नए कोरोना मामले सामने आए, जबकि एक्टिव केस कुल 65,732 हैं. बीते 24 घंटे में 22,031 लोग इस कोरोना से रिकवर भी हुए हैं.

पंजाब में कोरोना के मरीज एक बार फिर बढ़ रहे हैं. यहां एक्टिव केस की अगर बात करें तो ये आंकड़ा 17,678 पर पहुंच गया है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 397 नए मामले सामने आए हैं जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2,605 पर पहुंच है. 30 अगस्त की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए गए.

कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 5,439 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले दिन के मुकाबले बेहद कम हैं. 29 अगस्त को 7,591 नए मामले सामने आए थे. जबकि 28 अगस्त को 9,436 नए मामले आए थे. तो वहीं 1 जुलाई को ये आंकड़ा 17,070 पर था.

कोरोना से 15 लोगों की मौत

अब देश में सक्रिय मामलों (Active Cases) की दर 0.15 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट (Recovery Rate) 98.7 प्रतिशत पर पहुंच गया है. 24 घंटों में 15 लोगों की मौत (Death) भी हुई है. वहीं, कोरोना (Corona) की बीमारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 22,031 बताई गई है. अगर दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात करें तो 1.70 प्रतिशत है. अब तक कुल 88.6 करोड़ कोरोना टेस्ट (Corona Test) किए जा चुके हैं और बीते दिन 3,20,418 कोरोना टेस्ट हुए.

ये भी पढ़ें: चीन में फिर लौटा कोरोना संकट, दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट अस्थायी रूप से बंद

ये भी पढ़ें: Maharashtra Covid Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 810 नए केस, पांच मरीजों की मौत, रिकवरी रेट 98.03 फीसदी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget