एक्सप्लोरर

चीन में फिर लौटा कोरोना संकट, दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट अस्थायी रूप से बंद

Shenzhen Lockdown: चीन के शेनझेन में कोविड-19 के 11 कन्फर्म केस मिले तो सरकार ने लॉकडाउन का फैसला किया. 24 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है. 

Covid-19 China Lockdown: चीन में एक बार फिर कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं. खतरे को देखते हुए सरकार ने शेनझेन (Shenzhen) के हुआकियांगबेई (Huaqiangbei) स्थित दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल मार्केट में 4 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि हुआकियांगबेई में शेनझेन सरकार ने व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कोरोना के प्रकोप को रोकने के बंद किया है. यह सरकार की कोरोना को रोकने के लिए शुरू किए गए व्यापक उपायों की एक श्रृंखला का हिस्सा है.

जरूरी और इमरजेंसी को छोड़कर सबकुछ बंद

दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक बाजार के 4 दिन बंद होने से दुनियाभर में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. दरअसल, हुआकियांगबेई जिला, एक वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सोर्सिंग केंद्र है और सोमवार से इसे बंद करने का आदेश दिया गया है. आदेश के तहत मार्केट गुरुवार तक बंद रहेंगे. सरकार ने सुपरमार्केट, रेस्तरां और मेडिकल कंपनियों को छोड़कर अन्य सभी व्यवसायों और संस्थाओं को बंद करने को कहा गया है. रेस्तरां में भी केवल खाना घर ले जाने की सुविधा रहेगी. अभी बैठकर खाने पर रोक लगाई गई है. फिलहाल सभी डाइन-इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. दूसरी ओर लुओहू में गुइयुआन, नन्हू और सुंगंग उप-जिलों में भी पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया है. कई क्षेत्रों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और ऑनलाइन क्लासें शुरू की गईं हैं.

फिलहाल शेनझेन में मिले हैं 11 संक्रमित

बता दें कि 17 मिलियन से अधिक की आबादी वाले शेनझेन शहर ने इस साल मार्च में एक सप्ताह के अंदर कोविड-19 के प्रकोप को रोकने में कामयाबी हासिल की और इसे प्रभावी शासन के एक मॉडल के रूप में साबित किया. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार को शेनझेन में कोविड-19 के 11 कन्फर्म केस मिले तो सरकार ने लॉकडाउन का फैसला किया. 24 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

Pakistan: इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, भाषण के सीधे प्रसारण पर लगी रोक हटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget