एक्सप्लोरर

भारत का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, 2015 के बाद पहली बार मिले भारत-पाक NSA

सीमा पार से आतंकवाद पर भारत को अमेरिका का भी साथ मिला है. भारत में अमेरिका के नए राजदूत ने भी इसको लेकर पाकिस्तान पर प्रहार किया है.

नई दिल्ली:  भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधरने के संकेत मिल रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने माना है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में थाईलैंड में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर खान जांजुआ की मुलाकात हुई. हालांकि भारत ने साफ किया कि बातचीत सिर्फ आतंकवाद के मुद्दे पर हुई. क्या फिर शुरू होगी दोनों देशों के बीच बातचीत? 26 दिसंबर 2017 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर खान जांजुआ के बीच बैठक हुई. तीन हफ्ते बाद अब विदेश मंत्रालय ने मुलाकात की खबर पर मुहर लगा दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘’जो हमारा मुद्दा है वो आतंकवाद का है. बातचीत में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे आतंकवाद से इस क्षेत्र को आजाद कराया जाए. ये कैसे सुनिश्चित हो कि इस क्षेत्र में आतंकवाद का असर न डाल पाए. बातचीत में हमने सीमा पार से आतंकवाद का भी मुद्दा उठाया.’’ आगे भी होती रहेगी इस तरह की बातचीत! भारत और पाकिस्तान के NSA के बीच हुई इस बैठक से ये भी साफ हुआ कि ये कोई अंतिम मुलाकात नहीं थी, इस तरह की बातचीत आगे भी होती रहेगी. भारत ने ये साफ कर दिया कि आतंकवाद को लेकर उसके एजेंडे में कोई बदलाव नहीं हुआ है. रवीश कुमार ने कहा, ‘’हम कह चुके हैं कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं हो सकती. लेकिन आतंकवाद पर बातचीत निश्चित तौर पर होती रहेगी.’’ NSA की बैठक में नहीं उठा जाधव का मुद्दा यहां गौर करने वाली बात ये है कि डोभाल और जांजुआ के बीच मुलाकात से ठीक एक दिन पहले यानी 25 दिसंबर को पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात में जाधव की पत्नी और मां का अपमान हुआ जिसका मुद्दा भारत ने पुरजोर तरीके से उठाया था. हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस बात से इनकार किया कि NSA की बैठक में जाधव का मुद्दा उठा था. रवीश कुमार ने कहा, ‘’ऐसी बैठकों में से कुछ की तारीख पहले से तय होती है. मेरा मानना है कि तारीख पहले से निर्धारित थी. इस बैठक का उन बातों से कोई संबंध नहीं है जो उसी दौरान हो रहे थे और एक बार फिर मैं साफ करना चाहूंगा कि बातचीत का मुद्दा आतंकवाद और सीमा पार से आतंकवाद था.’’ सीमा पार से आतंकवाद पर भारत को अमेरिका का भी साथ मिला है. भारत में अमेरिका के नए राजदूत ने भी इसको लेकर पाकिस्तान पर प्रहार किया है. इससे पहले भी हो चुकी है NSA लेवल की बातचीत 6 दिसंबर, 2015 को बैंकॉक में दोनों देशों के एनएसए और विदेश सचिव मिले थे. इसके बाद जनवरी 2016 में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत तय हुई. लेकिन 31 दिसंबर 2015 को पठानकोट हमले के बाद से ना तो NSA स्तर की बात हुई और ना ही दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता. लेकिन अब एक बार फिर NSA लेवल की बातचीत से दोनों देशों के बीच बातचीत के रास्ते खुलते दिख रहे हैं. लेकिन यहां पाकिस्तान को ये याद रखना होगा कि आतंकवाद के साथ नहीं बल्कि आतंकवाद पर बातचीत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget