एक्सप्लोरर

मुंबई: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान, ठाणे में 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

मुंबई में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि आर्थिक राजधानी में रविवार को 'भारी से बहुत भारी' बारिश हो सकती है. इसके मद्देनजर बीएमसी ने भी लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर आई है और फिलहाल लोगों को राहत मिलती भी नहीं दिख रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र के कई इलाकों में शुक्रवार की रात से ही बारिश हो रही है. जिसकी वजह से लोग जगह-जगह फंस गए. राहत-बचाव दल ने 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया. सबसे अधिक प्रभावित ठाणे जिला रहा.

मौसम विभाग ने शनिवार की शाम को कहा कि मुंबई में 'भारी से बहुत भारी' बारिश की संभावना है, रविवार को भी भारी बारिश होगी. इसके मद्देनजर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने लोगों से सामधान रहने के लिए कहा है. बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ''बीएमसी ने लोगों को भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट किया है. डिजास्टर मैनेजमेंट सेल समेत सिविक मशीनरी को अलर्ट पर रखा गया है.''

1000 से अधिक लोगों को बचाया गया

शुक्रवार रात को भारी बारिश के कारण रेल पटरियों पर पानी भरने से महालक्ष्मी एक्सप्रेस ठाणे जिले में वंगानी के निकट फंस गई. इसमें सवार 1050 लोगों को 17 घंटे तक अभियान चलाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. मध्य रेलवे (सीआर) के अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं समेत सभी यात्रियों को शाम के तीन बजे तक बचा लिया गया.

ट्रेन शुक्रवार की रात को मुंबई से कोल्हापुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन यह वंगानी से आगे नहीं जा सकी जहां इसे शनिवार की तड़के पहुंचना था. सीआर के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा, ‘‘महालक्ष्मी एक्सप्रेस के प्रभावित यात्रियों के साथ 19 डिब्बों वाली एक विशेष ट्रेन कल्याण से कोल्हापुर के लिए रवाना होगी.

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), स्थानीय पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन बल के कर्मियों ने राहत-बचाव अभियान चलाया.

मुंबई: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान, ठाणे में 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

ठाणे में ही एक पेट्रोल पंप की छत पर करीब 70 लोग फंस गए. वहीं 45 अन्य लोग 46 किलोमीटर दूर शहादा में एक निजी रिजॉर्ट में फंस गए. अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल पंप की छत पर फंसे लोगों के बारे में दोपहर 11 बजे सूचना मिलने के बाद भारतीय वायुसेना की मदद से राहत अभियान चलाया गया. वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेजा गया. हेलीकॉप्टर शहादा भी भेजा गया. उन सभी लोगों को बचा लिया गया.

भारी बारिश की वजह से जिले में उल्हास नदी उफान पर है. बदलापुर में सड़कों पर पानी भरा है और अनेक क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. जिला कलेक्टर के कार्यालय के अनुसार ठाणे शहर में जहां शनिवार सुबह आठ बजे तक 160 मिलीमीटर बारिश हुई, वहीं मुरबाद तहसील में 332 मिलीमीटर बारिश हुई. कल्याण, उल्हासनगर और अंबरनाथ में 200-200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget