एक्सप्लोरर

'फैक्ट्स से हुआ खिलवाड़, फिर गढ़ा...', IRF रिपोर्ट खारिज कर इंडिया ने US को सुनाई खरी-खरी

India Rejected USCIRF: रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम अमेरिका के आयोग पर अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं. यह एक पक्षपाती संगठन है जिसका राजनीतिक एजेंडा है.

India On Religious Freedom Report: भारत सरकार ने अमेरिका के एक संघीय आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति के बिगड़ने का आरोप लगाया गया है और इसे "विशेष चिंता का देश" घोषित करने की मांग की गई है. विदेश मंत्रालय ने इसे "प्रेरित नैरेटिव" फैलाने का प्रयास बताया है.

यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम (USCIRF) की वार्षिक रिपोर्ट पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मंत्रालय के प्रवक्ता, रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को इस "पक्षपाती संगठन" के विचारों का अच्छी तरह से इल्म हैं. रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम अमेरिका के आयोग पर अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं. यह एक पक्षपाती संगठन है जिसका राजनीतिक एजेंडा है. यह लगातार तथ्यों को गलत तरीके से पेश करता है और भारत के बारे में एक प्रेरित नरेटिव फैलाता है. हम इस दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट को खारिज करते हैं, जो केवल USCIRF को और भी अविश्वसनीय बनाती है."

क्या कहती है रिपोर्ट?

यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट के भारत के सेक्शन में लिखा है कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों के खिलाफ हमले भड़काने के लिए गलत सूचना और भ्रामक सूचनाओं का इस्तेमाल किया गया है. 

आयोग ने अमेरिकी विदेश विभाग से भारत को "धार्मिक स्वतंत्रता के व्यवस्थित, निरंतर और गंभीर उल्लंघन में शामिल होने के लिए विशेष चिंता का विषय" के तौर पर नामित करने की बात कही है.

आयोग ने दस्तावेज में कहा, "यह रिपोर्ट इस बात पर रोशनी डालती है कि कैसे 2024 के दौरान, सतर्कता समूहों द्वारा व्यक्तियों की हत्या, मारपीट और लिंचिंग की गई, धार्मिक नेताओं को मनमाने ढंग से गिरफ्तार किया गया और घरों और पूजा स्थलों को ध्वस्त कर दिया गया. ये घटनाएं धार्मिक स्वतंत्रता का विशेष रूप से गंभीर उल्लंघन हैं."

अतीत में भी लगाए ऐसे इल्जाम

यह पहली बार नहीं है जब भारत ने यूएससीआईआरएफ पर पक्षपाती होने या स्पष्ट राजनीतिक एजेंडा रखने का आरोप लगाया है.इसी साल मई में लोकसभा चुनाव के दौरान जारी की गई एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा था, "हमें वास्तव में कोई उम्मीद नहीं है कि यूएससीआईआरएफ भारत के विविधतापूर्ण, बहुलवादी और लोकतांत्रिक लोकाचार को समझने की कोशिश भी करेगा. दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के उनके प्रयास कभी सफल नहीं होंगे."

ये भी पढ़ें:

'जंग हुई तो मिडिल ईस्ट से...', तेल-गैस पर यूरोप को इराक से बड़ी चेतावनी, समझें- कैसे एक चूक से बिगड़ जाएगा पूरा खेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र का मर्डर कर दिया', मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बवाल
'लोकतंत्र का मर्डर कर दिया', मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद EC दफ्तर के बाहर बवाल
मोदी सरकार के 12 साल को दुनिया ने माना लोहा, ग्लोबल लीडर्स बोले- वैश्विक मुद्दों पर भारत बड़ी आवाज
मोदी सरकार के 12 साल को दुनिया ने माना लोहा, ग्लोबल लीडर्स बोले- वैश्विक मुद्दों पर भारत बड़ी आवाज
Jaypee ग्रुप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच
Jaypee ग्रुप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?

वीडियोज

New Suzuki Burgman Street Review | Premium Scooter Just Got Better! #suzuki #burgmanstreet #autolive
NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग | ABPLIVE
Tum Dena Sath Mera: Lalit के डर से फंसी Aprajita, हादसे के बीच Rakshit ने थामा हाथ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विद्रोह की चिंगारी से उबलते PoK में मुनीर सेना की बर्बरता, भारत ने दुनिया के सामने किया पाकिस्तान को बेपर्दा
विद्रोह की चिंगारी से उबलते PoK में मुनीर सेना की बर्बरता, भारत ने पाकिस्तान को किया बेपर्दा
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
IND vs SL: डायरेक्ट हिट, क्रीज से बाहर था श्रीलंकाई बल्लेबाज, अंपायर ने दिया नॉटआउ; भड़के भारतीय खिलाड़ी
डायरेक्ट हिट, क्रीज से बाहर था श्रीलंकाई बल्लेबाज, अंपायर ने दिया नॉटआउ; भड़के भारतीय खिलाड़ी
'बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं', अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी
'बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं', अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
Embed widget