एक्सप्लोरर

India Corona Updates: देश में 5 दिन बाद 40 हजार से कम आए कोरोना केस, 167 दिन बाद सबसे कम मौत

India Coronavirus Updates: दुनिया में बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में आए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में भारत 7वें स्थान पर है.

India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संकट बरकरार है. हर दिन करीब 40 हजार मामले बढ़ रहे हैं. आज सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38,948 नए कोरोना केस आए. वहीं पिछले 24 घंटे 219 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 43,903 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 5174 एक्टिव केस कम हो गए.

इससे पहले देश में लगातार पांच दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए थे. मंगलवार को 41965, बुधवार को 47092, गुरुवार को 45352, शुक्रवार को 42618, शनिवार को 42766 केस आए थे. पिछले 167 दिन में सामने आए संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले हैं और 48 दिन बाद कोविड मृत्यु दर भी घटकर 1.33 फीसदी हो गई है.

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 30 लाख 27 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 40 हजार 752 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 21 लाख 81 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 4 हजार 874 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 30 लाख 27 हजार 621
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 21 लाख 81 हजार 995
  • कुल एक्टिव केस- चार लाख 4 हजार 874
  • कुल मौत- चार लाख 40 हजार 752
  • कुल टीकाकरण- 68 करोड़ 75 लाख 41 हजार डोज दी गई

केरल में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले रोजाना केरल में दर्ज हो रहे हैं. केरल में रविवार को कोविड के 26,701 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42 लाख 7 हजार 838 हो गयी. जबकि 74 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,496 पर पहुंच गयी. केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 6,24,301 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 33,240 लोग अस्पतालों में हैं.

करीब 69 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 5 सितंबर तक देशभर में 68 करोड़ 75 लाख 41 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 25.23  लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 53.14 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 14.10 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.42 फीसदी है. एक्टिव केस 1.24 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
किस्सा: जब छगन भुजबल ने बदला लेने के लिए बाल ठाकरे को करवा दिया गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ आज, कहा- आरोप सिद्ध हुआ तो खुद को फांसी पर लटका लूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget