एक्सप्लोरर

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.25 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 445 मौतें और 15 हजार नए केस आए

भारत में कोरोना वायरस के एक लाख केस होने में 110 दिन लगे. इसके बाद 22 जून को कोरोना मरीजों की संख्या 4.25 लाख के पार हो गई.

नई दिल्ली: भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैलता जा रहा है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या सवा चार लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में भारत में 445 और मरीजों की मौत हो गई है. वहीं कोरोना टेस्ट में 14821 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब चार लाख 25 हजार 282 हो गई है, जिसमें एक लाख 74 हजार एक्टिव केस, दो लाख 37 हजार ठीक हुए मामले और कुल 13699 मौतें हुई हैं.

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,356,655), ब्राजील (1,086,990), रूस (584,680) में हैं. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

राज्यवार आंकड़े-
क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 48 37 0
2 आंध्र प्रदेश 8999 4331 106
3 अरुणाचल प्रदेश 135 15 0
4 असम 5388 3360 9
5 बिहार 7612 5580 53
6 चंडीगढ़ 406 316 6
7 छत्तीसगढ़ 2275 1447 11
8 दिल्ली 59746 33013 2175
9 गोवा 754 129 0
10 गुजरात 27260 19349 1663
11 हरियाणा 10635 5557 160
12 हिमाचल प्रदेश 673 425 8
13 जम्मू कश्मीर 5956 3382 82
14 झारखंड 2073 1406 11
15 कर्नाटक 9150 5618 137
16 केरल 3172 1661 21
17 लद्दाख 837 134 1
18 मध्य प्रदेश 11903 9015 515
19 महाराष्ट्र 132075 65744 6170
20 मणिपुर 841 250 0
21 मेघालय 44 33 1
22 मिजोरम 141 9 0
23 ओडिशा 5160 3720 0
24 पुद्दुचेरी 366 140 8
25 पंजाब 4074 2700 99
26 राजस्थान 14930 11597 349
27 तमिलनाडु 59377 32754 757
28 तेलंगाना 7802 3731 210
29 त्रिपुरा 1221 759  1
30 उत्तराखंड 2344 1500 27
31 उत्तर प्रदेश 17731 10995 550
32 पश्चिम बंगाल 13945 8297 555
33 नागालैंड 211 141 0
34 सिक्किम 78 25  0
35 दादर नगर हैवेली 88 26  0
भारत में कुल मरीजों की संख्या 425282 237196 13699

भारत में कुल 981 लैब्स देश में रिकवरी रेट यानी संक्रमण से ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की दर यानी रिकवरी रेट 55.49% है. लगातार पिछले कई दिनों से इसमें सुधार देखा जा रहा है. वहीं नए मामले, ठीक होनेवाले मरीजों के साथ साथ टेस्टिंग लैब की संख्या भी काफी बढ़ गई है.

इस समय भारत में कुल 981 लैब्स हैं, जहां कोरोना का टेस्ट हो रहा है. जिसमें से 722 सरकारी लैब है जबकि 259 प्राइवेट लैब्स हैं. इन सब कोरोना के टेस्टिंग के आरटी पीसीआर, TrueNat और CBNAAT टेस्ट हो रहे हैं. आरटी पीसीआर का टेस्ट 547 लैब में होता है, जिसमें 354 सरकारी और 193 प्राइवेट लैब हैं. इसी तरह TrueNat टेस्टिंग भी 358 लैब्स में होती है, जिसमें 341 सरकारी और 17 निजी लैब्स में होती है. वहीं CBNAAT टेस्ट सुविधा कुल 76 लैब में है, जिसमें 27 सरकारी लैब और 49 प्राइवेट लैब है.

143 दिनों में 4 लाख से अधिक कोरोना के केस भारत में सबसे पहला कोरोना का केस 30 जनवरी को रिपोर्ट हुआ था. इसके बाद धीरे धीरे नंबर बढ़ने लगे. एक लाख केस होने में 110 दिन लगे. लेकिन उसके बाद तेजी से केस बढ़ने लगे और सिर्फ 143 दिनों में चार लाख से ज्यादा केस रिपोर्ट हो चुके है. पहला केस के आने 110 दिन बाद 19 मई को एक लाख केस हुए थे. तब तक भारत में पॉजिटिविटी रेट 4.89 फीसदी थी. यानी एक दिन में टेस्ट किए जा रहे लोगों में इतने फीसदी लोग पॉजिटिव आते थे.

इसके बाद अगले पंद्रह दिनों में ही कोरोना संक्रमण के मामले दो लाख से ज्यादा हो गए. 3 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,07,615 हो है. वहीं उस दिन पॉजिटिविटी रेट 6.49 फीसदी हो गया. अगले 10 दिनों में भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख के पार हो गई. 13 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों 3,08,993 हो गई. वहीं पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो वो 7.97 फीसदी हो गई.

अगले एक लाख केस सिर्फ आठ दिन में ही जुड़ गए. 21 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,10,461 हो गई. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हुई और पॉजिटिविटी रेट 8.08 फीसदी हो गई.

ये भी पढ़ें- दिल्‍ली में 27 जून से शुरू होगा Sero Survey, 20 हजार सैंपल की होगी टेस्टिंग चीन से विवाद के बीच सरकार ने सेना को दी हथियार-गोला-बारूद खरीदने की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना...
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना..."MLC चुनाव में हार पर बोले कांग्रेस नेता
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget