एक्सप्लोरर

Corona Update: 91 दिनों बाद सबसे कम आए कोरोना मामले, 24 घंटे में 1167 की मौत

Coronavirus Cases in India Today 22 June: देश में कोरोना एक्टिव केस अब 7 लाख से कम हो गए हैं. कोरोना मामलों में भले ही कमी आई लेकिन संकट अभी थमा नहीं है. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

नई दिल्ली: कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में 91 दिनों बाद सबसे कम कोरोना केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,640 नए कोरोना केस आए और 1167 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 22 मार्च को 40,715 कोरोना केस दर्ज किए गए थे. बीते दिन 81,839 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 40,366 एक्टिव केस कम हो गए. 

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 99 लाख 77 हजार 861
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 89 लाख 26 हजार 38
  • कुल एक्टिव केस- 6 लाख 62 हजार 521
  • कुल मौत- 3 लाख 89 हजार 302

देश में लगातार 40वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 21 जून तक देशभर में 28 करोड़ 87 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन रिकॉर्ड 86 लाख 16 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 39 करोड़ 40 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 16 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.30 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार
कोविड ​​टीकाकरण के लिए संशोधित दिशानिर्देशों के पहले दिन सोमवार को देशभर में टीके की 86.16 लाख से अधिक खुराक दी गईं. गत 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से एक दिन में टीके की सबसे अधिक खुराक लगाई गई है. इससे पहले कोविड रोधी टीके की सर्वाधिक 48 लाख से अधिक खुराक एक अप्रैल को लगाई गई थीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड रोधी टीके की रिकॉर्ड संख्या में खुराक लगाए जाने को 'हर्षित करने वाला' कार्य करार दिया और कहा कि महामारी से लड़ाई में टीका सबसे मजबूत हथियार है. पीएम मोदी ने कहा, "आज रिकॉर्ड संख्या में हुआ टीकाकरण हर्षित करने वाला है. कोविड-19 से लड़ाई में टीका हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है. जिन लोगों का टीकाकरण हुआ, उन्हें बधाई और अग्रिम पंक्ति के वे सभी कर्मी प्रशंसा के पात्र हैं, जिन्होंने इतने लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की."

ये भी पढ़ें-
Petrol Diesel Price: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

Punjab Congress Crisis: कांग्रेस कमेटी के सामने आज पेश होंगे कैप्टन अमरिंदर, पंजाब कांग्रेस में कलह दूर करने पर मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget