एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: देश मे कोरोना के टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1.84 लाख हुए पॉजिटिव, एक हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases In India: देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए 26 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है. अब रोजाना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा दो लाख के करीब तक पहुंच गया है. वहीं इस साल पहली बार कोरोना से रोजाना मौत का आंकड़ा हजार के पार गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 184,372 नए कोरोना केस आए और 1027 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 82,339 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले सोमवार को 161,736 नए केस आए थे. पिछले साल 2 अक्टूबर को 1069 संक्रमितों की मौत हुई थी.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 38 लाख 73 हजार 825
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 23 लाख 36 हजार
  • कुल एक्टिव केस- 13 लाख 65 हजार 704
  • कुल मौत- 1 लाख 72 हजार 85
  • कुल टीकाकरण- 11 करोड़ 11 लाख 79 हजार 578 डोज दी गई

पूरे महाराष्ट्र में 15 दिन का कर्फ्यू
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60,212 नए मामले सामने आए और 281 लोगों की मौत हो गई. वहीं, राज्य सरकार ने हालात पर गौर करते हुए 14 अप्रैल रात आठ बजे से 15 दिनों का राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. नए मामलों के सामने आने के साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 35,19,208 हो गई, जबकि अब तक कुल 58,526 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है.

संक्रमण के मामले चिंताजनक तरीके से बढ़ने के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाडी सरकार ने 14 अप्रैल से 15 दिनों का राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाने की मंगलवार को घोषणा की.

अबतक 11 करोड़ टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 13 अप्रैल तक देशभर में 11 करोड़ 11 लाख 79 हजार 578 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 26 लाख 46 हजार 528 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.25 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 89 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 9 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है.

ये भी पढ़ें-

नहीं संभलेंगे आप तो कैसे 'संभलेगा' कोरोना, ऑटो-बस तो दूर, अस्पतालों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

कोरोना से निपटने के उपायों पर राज्यपालों के साथ पीएम मोदी करेंगे चर्चा, उपराष्ट्रपति भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget