एक्सप्लोरर

नहीं संभलेंगे आप तो कैसे 'संभलेगा' कोरोना, ऑटो-बस तो दूर, अस्पतालों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

बिहार में कोरोना बड़ी तेजी से फैल रहा है. पिछले एक सप्ताह के आंकड़े को देखें तो महज सात दिनों में राज्य में कोरोना के मामलों में 330 फिसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

पटनाः कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क जरूरी है. सरकार भी इसको लेकर लगातार प्रचार-प्रसार कर रही है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. हालांकि, कई जगहों पर लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे. हद तो यह देखिए कि जहां कोविड की जांच हो रही है, वहां भी दो गज की दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा.

गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे लोग

दरअसल, गाइडलाइन और नियमों का शहर में कितना पालन हो रहा है, इसको देखने के लिए जब एबीपी की टीम पटना की सड़कों पर निकली तो कई कमियां नजर आईं. बस में लोगों ने मास्क तो पहना था, लेकिन नियम के अनुसार यात्रियों को नहीं बैठाया गया था. लोकल बसों में हर सीट पर यात्रियों को बैठाया गया था. ऑटो में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. हालांकि, दूसरे जिलों को जानी वाली बसों में थोड़ी भीड़ कम रही.

गार्डिनर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही

बसों और ऑटो के देखने के बाद जब पटना के गार्डिनर अस्पताल टीम पहुंची तो यहां का दृश्य डराने वाला था. यहां कोविड की जांच कराने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इस दौरान दो गज की दूरी के पालन में साफ लापरवाही नजर आई. यहां अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोगों को लाइन में लगाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया था.

तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना बड़ी तेजी से फैल रहा है. पिछले एक सप्ताह के आंकड़े को देखें तो महज सात दिनों में राज्य में कोरोना के मामलों में 330 फिसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक सप्ताह मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बिहार सरकार की परेशानी बढ़ा दी है. वहीं, आम लोगों में भी दहसत का माहौल है.

इसी क्रम में मंगलवार को बिहार के एक आईएएस अफसर की कोरोना से मौत की खबर है. पंचायती राज विभाग में पदस्थापित विनय रंजन पटना ऐम्स में भर्ती थे. इधर, बिहार विधानमंडल के 29 अधिकारी और कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद विधान परिषद को 18 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Corona Updates: विधानमंडल के 29 कर्मचारी संक्रमित, IAS की मौत, SBI के 500 कर्मी भी इंफेक्टेड 

सुशील मोदी के वार पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा- खबरों में बने रहने के लिए करते हैं बयानबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget