एक्सप्लोरर

देश में दूसरे दिन लगातार 15 हजार से कम आए कोरोना केस, अबतक 13.90 लाख लोगों को लगाया गया टीका

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 13वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: देश में लगातार दूसरे दिन 15 हजार से कम कोरोना केस आए हैं. पिछले 24 घंटे में 14,256 नए कोरोना केस सामने आए और 152 लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 17,130 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है. इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 6 लाख 39 हजार 684 हो गए.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक एक लाख 53 हजार 184 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 1 लाख 85 हजार हो गए. अब तक कुल एक करोड़ 3 लाख लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 22 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 9 लाख 85 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.37 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस दो फीसदी से भी कम है.

टीकाकरण अभियान के 7वें दिन 3.47 लाख लोगों को लगी वैक्सीन भारत में शुक्रवार को 3.47 लाख स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया, जिससे कुल टीका लगने की संख्या बढ़कर 13,90,592 पहुंच गई है. टीकाकरण अभियान के सातवें दिन शाम 6 बजे तक टीकाकरण से साइड इफेक्ट के कुल 267 मामले सामने आए थे. ये टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था.

टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से शुक्रवार शाम छह बजे तक टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थियों में आंध्र प्रदेश में 1,27,726, बिहार में 63,620 , केरल में 1,82,503 , कर्नाटक में 1,82,503, मध्य प्रदेश में 38,278, तमिलनाडु में 46,825, दिल्ली में 18,844, गुजरात में 42,395 और पश्चिम बंगाल में 80,542 लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- भारत ने भेजी ब्राजील को कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति बोलसोनारो ने हनुमान का फोटो ट्वीट कर किया पीएम मोदी का धन्यवाद

नेताजी की जयंती पर बंगाल में आज पीएम मोदी और ममता बनर्जी का हो सकता है आमना-सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget