एक्सप्लोरर

भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में आए 92 हजार नए केस, 1136 संक्रमितों की मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से कई गुना ज्यादा है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का आतंक जारी है. देश में पिछले 24 घंटों में 92,071 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे. वहीं 24 घंटे में 1136 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48 लाख पार पहुंच गई है. दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है. लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 लाख 46 हजार हो गई है. इनमें से 79,722 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 86 हजार हो गई और 37 लाख 80 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है.

5 करोड़ 72 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट ICMR के मुताबिक, 13 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 72 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

मृत्यु दर में गिरावट राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र आज से, सोशल डिस्टेंसिंग और एहतियात के साथ चलेगी कार्यवाही दुनियाभर में अबतक 2.91 करोड़ कोरोना संक्रमित, पिछले 24 घंटों में आए 2.43 नए मामले, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं ये कहकर चंपत राय का बचाव नहीं कर रहा...', राम मंदिर चंदा चोरी पर VHP का विस्फोटक जवाब
'मैं ये कहकर चंपत राय का बचाव नहीं कर रहा...', राम मंदिर चंदा चोरी पर VHP का विस्फोटक जवाब
AI का भारतीय मॉडल और तकनीक की रणनीतिक स्वायत्तता... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर क्या है भारत सरकार की सोच?
AI का भारतीय मॉडल और तकनीक की रणनीतिक स्वायत्तता... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर क्या है सरकार की सोच?
भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा? रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
भारत में फिर से ऊर्जा संकट, स्टॉक में कितने दिनों का बचा कच्चा तेल? हैरान करने वाली आयी रिपोर्ट
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Embed widget