एक्सप्लोरर

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले दलाई लामा, कहा- सैन्य इस्तेमाल के बजाए वार्ता और शांतिपूर्ण तरीकों से निकाले समाधान

Dalai Lama: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने शुक्रवार से लद्दाख यात्रा की शुरुआत की है. इस दौरान उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद को बातचीत से सुलझाने पर जोर दिया है.

Dalai Lama in Ladakh: तिब्बती आध्यात्मिक नेता (Tibetan Spiritual Leader) दलाई लामा (Dalai Lama) ने शुक्रवार को लद्दाख (Ladakh) की अपनी महीने भर की यात्रा शुरू की और कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद (India-China Border Dispute) को ‘‘वार्ता और शांतिपूर्ण तरीकों’’ के माध्यम से हल किया जाना चाहिए क्योंकि सेना का इस्तेमाल एक पुराना विकल्प है. पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध के बीच आध्यात्मिक नेता की लद्दाख यात्रा से चीन के नाराज होने की आशंका है. एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि दलाई लामा की लद्दाख यात्रा ‘‘पूरी तरह से धार्मिक’’ है और किसी को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाएं विवाद: दलाई लामा

दलाई लामा ने लद्दाख रवाना होने से पहले जम्मू में संवाददाताओं से कहा, "भारत और चीन सबसे अधिक आबादी वाले देश और पड़ोसी हैं. देर-सबेर आपको इस समस्या (वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमा विवाद) को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाना होगा. सैन्य बल के इस्तेमाल का विकल्प अब पुराना हो गया है."

अधिकारी कहा कि यह पहली बार नहीं है कि दलाई लामा सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं क्योंकि वह पहले भी कई बार लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं. अधिकारी ने कहा, "दलाई लामा आध्यात्मिक नेता हैं और उनकी लद्दाख यात्रा पूरी तरह से धार्मिक है. उनके दौरे पर किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए."

दो साल बाद दलाई लामा की पहली यात्रा

इस महीने की शुरुआत में चीन ने दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा था कि भारत को चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए तिब्बत से संबंधित मुद्दों का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए. वहीं, भारत ने चीन की आलोचना को खारिज करते हुए कहा था कि दलाई लामा देश के सम्मानित अतिथि हैं.

पिछले दो सालों में हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के बाहर दलाई लामा की यह पहली यात्रा है. अधिकारी ने कहा, "दलाई लामा इससे पहले भी लद्दाख का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने तवांग (अरुणाचल प्रदेश) की भी यात्रा की थी, लेकिन महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में वह कोई यात्रा नहीं कर सके."

चीनी कट्टरपंथी करते हैं दलाई लामा की आलोचना 

जम्मू में दलाई लामा ने कश्मीर मुद्दे पर एक सवाल को टाल दिया और कहा, 'यह जटिल मुद्दा है. मुझे इसके बारे में पता नहीं है.' लद्दाख में उनकी यात्रा पर चीन द्वारा उठाई गई आपत्तियों के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए दलाई लामा ने कहा कि यह सामान्य है लेकिन चीनी लोगों ने इस पर आपत्ति नहीं की है. दलाई लामा ने कहा कि कुछ चीनी कट्टरपंथी मुझे अलगाववादी और प्रतिक्रियावादी मानते हैं. वे हमेशा मेरी आलोचना करते हैं.

तिब्बती आध्यात्मिक नेता (Tibetan Spiritual Leader) दलाई लामा (Dalai Lama) ने गुरुवार को जम्मू (Jammu) में कहा था कि चीन (China) में अधिक से अधिक लोग यह महसूस करने लगे हैं कि वह 'स्वतंत्रता' नहीं बल्कि तिब्बती बौद्ध संस्कृति की सार्थक स्वायत्तता और संरक्षण की मांग कर रहे हैं. दलाई लामा 1959 में तिब्बत से पलायन के बाद से भारत में रह रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता पद पर उद्धव ठाकरे गुट ने किया दावा, कांग्रेस-NCP भी लड़ाई में

Protest Ban: कांग्रेस ने लगाया संसद में विरोध प्रदर्शनों पर रोक का आरोप, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- ये रुटीन प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget