एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता पद पर उद्धव ठाकरे गुट ने किया दावा, कांग्रेस-NCP भी लड़ाई में

Maharashtra Politics: पूर्व सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए दावा पेश किया है.

Maharashtra Legislative Council News: महाराष्ट्र में सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना (Shiv Sena) ने राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए दावा पेश किया है. नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए रेस में कांग्रेस (Congress) और एनसीपी (NCP) भी हैं. विधान परिषद में शिवसेना के पास 11 सदस्य हैं. उद्धव ठाकरे अपने करीबी अनिल परब को नेता विपक्ष बनाने की तैयारी में हैं. जबकि कांग्रेस और एनसीपी के पास विधान परिषद में 10-10 सदस्य हैं. 

सूत्रों के हवाले से खबर है एनसीपी एकनाथ खडसे को विधान परिषद में नेता विपक्ष बनाना चाहती है. जबकि कांग्रेस मोहन कदम, राजेश राठौड़ या सतेज पाटील में से किसी एक को नेता विपक्ष करने की तैयारी में है. कांग्रेस और एनसीपी ने चुनाव मिलकर लड़े थे लिहाजा दोनों संयुक्त पत्र विधान परिषद के सभापति को सौंप सकते हैं. 

गठबंधन की पुरानी सरकार के साथियों में है लड़ाई

बता दें कि, शिवसेना एमएलसी के एक प्रतिनिधिमंडल, मनीषा कायंडे, सचिन अहीर, अंबादास दानवे, विलास पोटनिस और सुनील शिंदे, ने सोमवार को परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे से मुलाकात की थी और एलओपी व मुख्य सचेतक पद के लिए दावा पेश किया था. नेता प्रतिपक्ष के पद की ये दौड़ मुख्य रूप से राकांपा और शिवसेना के बीच नजर आ रही है. शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में शिवसेना की संख्या से सिर्फ दो कम है. यहां कुछ सदस्यों के दल बदलने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. 

क्या है महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थिति?

78 सदस्यीय महाराष्ट्र विधान परिषद में 24 सदस्य बीजेपी के, शिवसेना के 12 और कांग्रेस व राकांपा के 10-10 सदस्य है लोक भारती, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक-एक सदस्य हैं. विधान परिषद में चार निर्दलीय भी हैं, जबकि 15 सीटें खाली हैं. 

बगावत के बाद गिर गई थी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार

शिवसेना का ये कदम पार्टी में विद्रोह के बाद आया है, जिसके कारण उसके 55 विधायक दो गुटों में बंट गए हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले खेमे को 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जबकि 15 ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का साथ दिया है. बगावत के कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिर गई थी. इसके बाद शिंदे गुट ने बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई. एनसीपी (NCP), जिसके महाराष्ट्र में 53 विधायक हैं, वह विधानसभा में विपक्ष का नेतृत्व करती है. इस महीने की शुरुआत में राकांपा के अजीत पवार (Ajit Pawar) राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए थे. 

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra News: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने MNS चीफ राज ठाकरे से की मुलाकात, इस वजह से खास है यह मीटिंग

Monsoon Session: संसद परिसर में धरना और धार्मिक समारोह पर रोक के आदेश में कुछ नया है? स्पीकर ओम बिरला ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी चुनावी हुंकार
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget