एक्सप्लोरर

LAC पर तनाव घटाने की कवायद में एक बार फिर बैठेंगे भारत और चीन, आज होगी WMCC की बैठक

भारत और चीन के विदेश मंत्रालय अधिकारियों के बीच साझा सीमा तंत्र की पिछली बैठक 24 जुलाई 2020 कोई हुई थी.

नई दिल्ली: वास्तविक निययंत्रण रेखा पर भारत-चीन सीमा तनाव के बीच आज एक बार फिर दोनों देशों के नेता WMCC की बैठक की मेज पर मिलेंगे. LAC पर 15 जून को हुए गलवान घाटी संघर्ष के बाद सीमा तनाव घटाने की कवायद में यह लगातार चौथी बैठक होगी. हालांकि अभी तक चीन ने न तो सैन्य जमावड़ा कम करने को लेकर 5 जुलाई की विशेष प्रतिनिधि स्तर वार्ता में बनी रजामंदी को ज़मीन पर उतारा है और न ही LAC पर अप्रैल 2020 की स्थिति तक आपने सैनिकों को लौटाया है. दोनों देशों के बीच कई दौर की सैन्य कमांडर स्तर बातचीत भी हो चुकी है.

महत्वपूर्ण है कि भारत और चीन के विदेश मंत्रालय अधिकारियों के बीच साझा सीमा तंत्र की पिछली बैठक 24 जुलाई 2020 कोई हुई थी. वहीं 2 अगस्त को सैन्य अधिकारी स्तर की बातचीत भी हुई थी. हालांकि इन कवायदों के बावजूद एलएसी पर गतिरोध के कांटे अब भी बरकरार हैं. सीमा मामलों पर बने इस संवाद और संयोजन तंत्र में भारतीय विदेश, रक्षा समेत अन्य कुछ मंत्रालय के अधिकारी होते हैं. विदेश मंत्रालय ने 24 जुलाई को सीमा कार्यतंत्र की बैठक के बाद जारी बयान में कहा था कि दोनों पक्ष जल्द ही वरिष्ठ कमांडरों की बैठक बुलाने पर सहमत थे जिसमें आगे के उपाय तय किए जाएंगे. ताकि सीमा पर तनाव कम करने और सैनिक जमावड़ा घटाने के लिए साथ ही शांति बहाली जल्द सुनिश्चित की जा सकें.

सरकारी सूत्र बताते हैं कि चीन की तरफ से सैन्य जमावड़ा कम करने में सुस्ती को लेकर भारत ने बीते करीब एक महीने के दौरान बीजिंग में भी अपने सम्पर्क और संवाद में आपत्ति दर्ज कराई थी. क्योंकि पैंगोग, देपसांग समेत कई इलाकों में चीनी सैनिक अब आपसी सहमति से तय हुई हद तक पीछे नहीं हटे हैं. ऐसे में भारतीय सेना भी अपने मोर्चों पर डटी है.

एलएसी का ताजा तनाव अब तक का सबसे लंबा सैन्य तनाव

इस बीच चीन ज़रूर यह दिखाने में जुटा है कि उसने दोनों देशों के बीच सैन्य कमांडर स्तर पर बनी सहमति को लागू कर दिया है. जबकि भारतीय खेमा चीनी सेना की अब तक की कार्रवाई को लेकर असंतुष्ट है. जानकारों के मुताबिक भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बीते करीब 100 दिन से जारी तनाव मौजूदा सूरत-ए-हाल में अगर अगले दो महीने और चल जाए तो अचरज नहीं होगा. गौरतलब है कि एलएसी का ताजा तनाव दोनों देशों के बीच हाल के दशकों में अब तक का सबसे लंबा सैन्य तनाव साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें-

Rajiv Gandhi Birthday: बतौर प्रधानमंत्री इन उपलब्धियों के लिए आज भी याद किए जाते हैं राजीव गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget