एक्सप्लोरर

RSS और लेफ्ट एक जैसे... राहुल गांधी के बयान पर इंडिया गठबंधन की बैठक में वाम दलों ने जताई आपत्ति

CPIM on Rahul Gandhi: INDIA गठबंधन की वर्चुअल बैठक में विपक्षी दलों ने संसद सत्र के लिए साझा रणनीति बनाई. राहुल गांधी की सीपीआईएम-आरएसएस तुलना पर वामदलों ने आपत्ति जताई.

CPIM on Rahul Gandhi: INDIA गठबंधन की शनिवार को वर्चुअल बैठक हुई.इसमें विपक्षी दलों ने संसद के मानसून सत्र से पहले कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और साझा रणनीति बनाई. इस बैठक में 24 राजनीतिक दलों ने भाग लिया. बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही, जिसमें उन्होंने केरल में माकपा (सीपीआईएम) की तुलना आरएसएस से की थी. इस पर वामपंथी दलों ने कड़ा ऐतराज जताया.

राहुल गांधी की टिप्पणी पर वामपंथी दलों की आपत्ति
बैठक में भले ही राहुल गांधी का नाम सीधे तौर पर न लिया गया हो, लेकिन सीपीआई (CPI) महासचिव डी. राजा ने इस बयान पर नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि जब INDIA गठबंधन की शुरुआत हुई थी, तो हमारा नारा था – ‘देश बचाओ, बीजेपी हटाओ.’ ऐसे में किसी भी सहयोगी दल के खिलाफ ऐसा बयान नहीं आना चाहिए जो आपसी रिश्तों में तनाव पैदा करे. उन्होंने कहा कि वामपंथ की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से करना बिल्कुल गलत है.

इसके अलावा, सूत्रों से मिली एक और जानकरी के मुताबिक़ बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी बिखराव का फायदा सत्ता पक्ष उठा सकता है, इसलिए हमको एकजुट रहकर सरकार से सवाल करने हैं और प्रधानमंत्री से जवाब लेना है. हमें पहले मिलकर मुद्दों की प्राथमिकता तय करके संसद में एकजुट दिखना चाहिए.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने हाल ही में केरल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि "सीपीआईएम और आरएसएस, दोनों में जनता के प्रति संवेदनशीलता की कमी है." इस बयान से वामपंथी नेताओं में असंतोष फैल गया, क्योंकि केरल में कांग्रेस और वाम दल आमने-सामने की राजनीति करते हैं.

SIR नीति के खिलाफ विपक्ष की रैली की योजना
बैठक में ‘विशेष औद्योगिक क्षेत्र’ (SIR) से जुड़ी नीतियों पर भी चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष इन नीतियों का विरोध करने और केंद्र सरकार की आर्थिक नीति के खिलाफ एक बड़ी सार्वजनिक रैली आयोजित करने की योजना बना रहा है.
यह रैली विपक्षी एकता का प्रदर्शन होगी और किसानों, मज़दूरों व आम जनता के हितों को लेकर सरकार पर दबाव बनाएगी.

जयराम रमेश ने दी जानकारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि यह कई हफ्तों बाद INDIA गठबंधन की पहली समन्वित बैठक है. इसमें 24 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया और संसद सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार किया गया.

एकता का संदेश देने की कोशिश
हालांकि कुछ मतभेद सामने आए हैं, लेकिन विपक्षी दलों ने मानसून सत्र से पहले एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है. सभी दलों ने इस बात पर सहमति जताई कि बीजेपी और केंद्र सरकार की नीतियों का मुकाबला केवल मिलकर ही किया जा सकता है. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
Delhi: आने वाली है ठिठुरन! दिल्ली-NCR में 6°C पारा, कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI भी 300 पार
Delhi: आने वाली है ठिठुरन! दिल्ली-NCR में 6°C पारा, कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI भी 300 पार
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
तेरे इश्क में ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, धनुष और कृति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
तेरे इश्क में ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, धनुष और कृति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

वीडियोज

20 लाख का 'मुर्दा दोस्त' ! मौत का Fixed Deposit | Sansani | Crime
Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...
Indian Rupee Hits Record Low: गिरते रुपये पर चर्चा से भाग रही सरकार? देखिए सबसे सटीक विश्लेषण
Indigo Crisis:'अच्छे से बात भी नहीं करते' 6वें दिन भी इंडिगो संकट बरकरार | DGCA | Civil Aviation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
Delhi: आने वाली है ठिठुरन! दिल्ली-NCR में 6°C पारा, कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI भी 300 पार
Delhi: आने वाली है ठिठुरन! दिल्ली-NCR में 6°C पारा, कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI भी 300 पार
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
तेरे इश्क में ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, धनुष और कृति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
तेरे इश्क में ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, धनुष और कृति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
Video: 'भाभी नहीं बवाल है' गुलाबी साड़ी पहन गाड़ी से उतरी, फिर सड़क पर लगाए जोरदार ठुमके- वीडियो वायरल
'भाभी नहीं बवाल है' गुलाबी साड़ी पहन गाड़ी से उतरी, फिर सड़क पर लगाए जोरदार ठुमके- वीडियो वायरल
Embed widget