एक्सप्लोरर

Independence Day 2025: कैसा होगा पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस का भाषण? जम्मू कश्मीर को लेकर भी हो सकता है बड़ा ऐलान

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस बार देशभर में सैन्य बैंड ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिनों के उपलक्ष्य में 100 शहरों में प्रस्तुति देंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वें साल लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां चल रही हैं. पीएम मोदी का इस बार का भाषण भारतीय सशस्त्र बलों, विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके पराक्रम और बलिदान को समर्पित रहेगा.

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भारत के वैश्विक दृष्टिकोण, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों और राष्ट्र की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित होगा. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई, 2025 की दरमियानी रात एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त किया. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई जगह सटीक हमले किए. 

जम्मू-कश्मीर को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए केंद्रीय सहायता की भी घोषणा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल की तरफ से सुझाए गए प्रस्ताव के बाद, क्षेत्र का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विधायी और प्रशासनिक उपाय किए जाएंगे. पिछले सालों की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन से राष्ट्रीय एजेंडा तय होने की उम्मीद है.

ऑपरेशन सिंदूर समारोह का आयोजन
इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे होने का भी प्रतीक होगा. सशस्त्र बलों के सम्मान में लाल किले को ऑपरेशन की थीम पर सजाया जाएगा. स्मारक की दीवारों पर ऑपरेशन सिंदूर के बड़े लोगो लगाए जाएंगे और इस आयोजन के निमंत्रण पत्रों पर चिनाब रेलवे पुल की तस्वीर के साथ यह लोगो भी होगा, जो इंजीनियरिंग की उपलब्धि और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है.

देश के 100 शहरों में प्रस्तुति देंगे सैन्य बैंड 
ध्वजारोहण समारोह के दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर के प्रतीक चिन्ह के साथ लाल किले के ऊपर से उड़ान भरेंगे, जबकि स्वदेशी 105 मिमी तोपों से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. देशभर में सैन्य बैंड ऑपरेशन के 100 दिनों के उपलक्ष्य में 100 शहरों में प्रस्तुति देंगे. इस प्रकार इस बार का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राष्ट्र की स्वतंत्रता के उत्सव और सशस्त्र बलों के साहस के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करेगा. 

ये भी पढ़ें

Weather Today: 15 अगस्त को देश में कैसा रहेगा मौसम? जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक का ताजा अपडेट, राहत की तारीख भी आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget