एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूटे थे वीर अब्दुल हमीद,अकेले ध्वस्त कर दिए थे कई टैंक

वीर अब्दुल हमीद के पराक्रम,शौर्य और बलिदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था.

 Veer Abdul Hameed: हमारे देश का इतिहास वीरता और शौर्य की कहानियों से भरा पड़ा है. जहां आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने बलिदान और धैर्य के बलबूते ब्रिटिश ताकत को झुकाया था वहीं आजादी के बाद देश के दुश्मनों को हमारी सेना के जवानों ने भी हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है. जब भी हमारे देश के ऊपर खतरा मंडराया हिंदुस्तान के सपूतों ने अपनी आखिरी सांस तक देश की रक्षा की है. ऐसे ही एक वीर सपूत थे शहीद अब्दुल हमीद.अपने इस आर्टिकल में हम आपको उनके शौर्य और पराक्रम के बारे में बताएंगे-

वीर अब्दुल हमीद के बारे में-

उनका जन्म 1 जुलाई 1933 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित धामूपुर गांव में हुआ था. वह 20 साल की उम्र में भारतीय सेना का हिस्सा बने. ट्रेनिंग के बाद 1955 में 4 ग्रेनेडियर्स में वीर अब्दुल हमीद की तैनाती हुई थी. 

1965 के युद्ध में दिखाया था पराक्रम-

1962 में जब भारत चीन से हार गया तो पाकिस्तान ने इसे अपने लिए अवसर समझा था. उस वक्त देश में राजनीतिक अस्थिरता का भी माहौल था. पाकिस्तान ने 1965 में भारत पर आक्रमण कर दिया. उस वक्त वीर अब्दुल हमीद की तैनाती पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर में थी.

वो 8 सितंबर की रात थी जब पाकिस्तान ने अमेरिकन पैटन टैंक को युद्ध के मैदान में उतारा. ये टैंक अपराजेय माने जाते थे. लेकिन अब्दुल हमीद ने कम संसाधनों के बावजूद भी पाकिस्तान सेना में तबाही मचा दी. हिंदुस्तान का एक सिपाही जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना पाकिस्तान के उन शक्तिशाली टैंकों को भी ध्वस्त कर दिया जिनको लेकर पाकिस्तान इतरा रहा था.

एक तरफ जहां पाकिस्तानी टैंक गोले बरसा रहे थे वहीं दूसरी ओर अब्दुल हमीद उनके टैंकों को ध्वस्त करते जा रहे थे. उन्होंने एक के बाद एक कुल 7 टैंकों को ध्वस्त कर डाला. अपनी आखिरी सांस तक वह देश के लिए पूरे जज़्बे के साथ लड़े.

पाकिस्तानी खेमे में मचा दी थी खलबली-

पाकिस्तानियों को ये अंदेशा नहीं था कि चीन से पराजय के बाद भी भारतीय सैनिकों में इतना जज़्बा है. जबकि भारतीय सैनिक घायल शेर की तरह हो चुके थे. जब पाकिस्तान ने हमला किया उनकी सेना को इस कदर नेस्तनाबूद कर दिया कि हिंदुस्तान चाहता तो पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा अपने में मिला लेता.

इस युद्ध में अब्दुल हमीद ने इतना महान पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तानी सैनिकों के खेमे में खलबली मच गई थी. उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों को अपने साथियों के साथ खदेड़ दिया. पाक सेना का पीछा करने के दौरान 9 सितंबर को उनकी जीप पर बम का एक गोला आ गिरा. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए और इसी के चलते भारत माता का लाल शहीद हो गया.

दिया गया परमवीर चक्र-

वीर अब्दुल हमीद के पराक्रम,शौर्य और बलिदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था. आजादी के 75वें साल के अवसर पर पूरा देश इस महान देशभक्त को नमन करता है.

ये भी पढ़ें- Captain Yogendra Yadav: 15 गोलियां लगने के बाद भी मार गिराए थे पाकिस्तानी सैनिक,कारगिल की लड़ाई में लहराया तिरंगा

Independene Day 2022: अंग्रेजों की लाठी से हुए थे लहूलुहान, पिता से भी जताते थे असहमति, ऐसे थे आजादी के नायक नेहरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget