एक्सप्लोरर

Independene Day 2022: अंग्रेजों की लाठी से हुए थे लहूलुहान, पिता से भी जताते थे असहमति, ऐसे थे आजादी के नायक नेहरू

अपने विचारों को लेकर वह स्पष्ट थे. आजादी की लड़ाई में विचारों के टकराव में वह अपने पिता से भी असहमत हो जाते थे.

Jawaharlal Nehru: भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता जवाहरलाल नेहरू अंग्रेजों से भारत की आज़ादी के पहले और आज़ादी के बाद की भारतीय राजनीति के केन्द्रीय व्यक्तित्व थे.14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में जन्मे जवाहर लाल नेहरू को प्रारंभिक शिक्षा उनके घर पर ही निजी शिक्षकों से प्राप्त हुई. बाद में उनका प्रवेश कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में हुआ. 1912 में भारत लौटने के बाद वे सीधे राजनीति से जुड़ गए. राजनीति में उन्हें भले ही आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को आंका नहीं जा सकता है. उन्होंने लंबा समय जेल में गुजारा और अंग्रेजों से संघर्ष भी किया. अपने विचारों को लेकर वह स्पष्ट थे. आजादी की लड़ाई में विचारों के टकराव में वह अपने पिता से भी असहमत हो जाते थे. अपने इस आर्टिकल में जवाहर लाल नेहरू के स्वतंत्रता सेनानी के रूप में खास योगदान और संघर्ष पर चर्चा करेंगे-

अग्रेजों की लाठी से हुए थे लहूलुहान:

1927 में जब साइमन कमीशन भारत आया था तो देशभर में उसका विरोध हो रहा था. एक तरफ जहां लाहौर में विरोध कर रहे लाला लाजपत राय अंग्रेजों द्वारा लाठीचार्ज के बाद बुरी तरह जख्मी हो गए(बाद में उनकी मृत्यु हो गई) वहीं दूसरी ओर लखनऊ में जवाहर लाल नेहरू भी साथी आंदोलनकारी जी.वी.पंत के साथ साइमन कमीशन का पुरजोर विरोध कर रहे थे. इसी दौरान अंग्रेजी हुकूमत की पुलिस के द्वारा उन पर बहुत ही बर्बरता से लाठियां बरसाई गईं. जिसके चलते नेहरू बुरी तरह घायल हो गए थे.

पिता के विचारों से भी जता देते थे असहमति-

जवाहरलाल नेहरू विचारों के स्तर पर बहुत ही स्पष्ट थे. वह अपने पिता मोतीलाल नेहरू से भी असहमति जता देते थे. अपने पिता मोतीलाल नेहरू द्वारा अंग्रेजों की चुनौती के बाद पेश की गई 'नेहरू रिपोर्ट' में 'डोमिनियन स्टेट' के प्रावधान से जवाहरलाल पूरी तरह असहमत थे और उन्होंने इस प्रावधान को लेकर खुलकर आपत्ति जताई थी. यह उनके लोकतांत्रिक व्यवहार का ही एक हिस्सा था. जो कि बाद में उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भी दिखाई दिया जब तमाम सहमति और असमति रखने के बाद भी कुछ नेता उनकी सरकार में थे.

जेल में गुजारा लंबा वक्त-

जवाहर लाल नेहरू ने आजादी की लड़ाई में अपने कई साल जेल में गुजारे. 1922 में पहली बार जेल जाने और 1945 में आखिरी बार रिहा होने के बीच वो कुल नौ बार जेल गए और अपने जीवन के करीब 9 साल उन्होंने अंग्रेजों की कैद में बिताए. जेल में ही उन्होंने लेखन का काम भी किया. विचारों से स्वतंत्र और व्यवहार में लोकतांत्रिक देश के पहले प्रधानमंत्री के आजादी की लड़ाई में योगदान को देश हमेशा याद रखेगा

 Independence Day 2022: लेखन की अलग विधा के साथ इतिहास रचने वाली लेखिका गीतांजलि श्री, जानें उनके बारे में खास बातें

Independence Day 2022: चन्द्रशेखर आजाद एक महान क्रांतिकारी, आंदोलन के निर्वात को अपने नेतृत्व से भरने वाले आजादी के नायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget