एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: 'कांग्रेस की मानसिकता समझी जा सकती है', खरगे के लाल किले न पहुंचने पर अनुराग ठाकुर ने और क्या कुछ बोला?

Independence Day 2023 Special: अनुराग ठाकुर ने कहा, 'जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उनकी सोच क्या थी. आज विपक्ष में बैठे हैं तो वैसे ही तड़प रहे हैं, जैसे बिना पानी के मछली तड़पती है.'

India Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेता अगर स्वतंत्रता दिवस पर नहीं आते हैं तो इससे कांग्रेस की मानसिकता पता चलती है.

अनुराग ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में इमरजेंसी का भी जिक्र किया और कांग्रेस पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से पता चलता है कि कांग्रेसी जब में सत्ता थे तो क्या सोच थी और विपक्ष में हैं तो क्या सोच है.

और क्या बोले अनुराग ठाकुर
पत्रकारों से बात करते हुए हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 'संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करना, ये कांग्रेस की एक आदत बन गई है. इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र को कुचलना कांग्रेस ने करके दिखाया. कल देश की जनता को राक्षस कहकर कांग्रेस ने बता दिया कि लोकतंत्र में देश की जनता को कैसे देखते हैं.'

कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'अब आजादी के इस 77वें स्वतंत्रता दिवस पर अगर देश के प्रमुख विपक्षी दल के नेता नहीं आते हैं, राज्यसभा में प्रमुख विपक्षी दल के नेता हैं, वह नहीं आते हैं तो आप कल्पना कर सकते हैं कि कांग्रेस की मानसिकता क्या है. जब वह सत्ता में थे तब उनकी सोच क्या थी. आज विपक्ष में बैठे हैं तो वैसे ही तड़प रहे हैं, जैसे बिना पानी के मछली तड़पती है.'

वहीं समारोह में शामिल नहीं होने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें आखों में कुछ समस्या है और उन्हें अपने आवास पर भी ध्वजारोहण करना था. इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराना था. उन्होंने कहा कि सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि प्रधानमंत्री के निकलने से पहले किसी को जाने नहीं दिया जाता. अगर वहां जाते तो कार्यालय पर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते.

यह भी पढ़ें:
Independence Day 2023: 'वो अगले साल अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे', पीएम मोदी की 2024 वाली भविष्यवाणी पर मल्लिकार्जुन खरगे और क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protest: ईरान-अमेरिका में होगा युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
ईरान-अमेरिका में होगा युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
सपा के कई विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल, कैबिनेट विस्तार से पहले योगी के मंत्री का बड़ा दावा
सपा के कई विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल, कैबिनेट विस्तार से पहले योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Anupama Spoiler: पिता को छोड़ अंश को चुनेगी प्रार्थना, पराग और रजनी को साथ देख उड़ेंगे अनुपमा के होश
पिता को छोड़ अंश को चुनेगी प्रार्थना, पराग और रजनी को साथ देख उड़ेंगे अनुपमा के होश
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी

वीडियोज

Rajasthan के दौसा में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान जलकर खाक | Fire News | Breaking
Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protest: ईरान-अमेरिका में होगा युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
ईरान-अमेरिका में होगा युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
सपा के कई विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल, कैबिनेट विस्तार से पहले योगी के मंत्री का बड़ा दावा
सपा के कई विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल, कैबिनेट विस्तार से पहले योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Anupama Spoiler: पिता को छोड़ अंश को चुनेगी प्रार्थना, पराग और रजनी को साथ देख उड़ेंगे अनुपमा के होश
पिता को छोड़ अंश को चुनेगी प्रार्थना, पराग और रजनी को साथ देख उड़ेंगे अनुपमा के होश
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
ठंड से कुड़कुड़ा रही दिल्ली, इस सीजन की सबसे सर्द सुबह आज, तापमान सुनकर ही कांप जाएंगे आप
ठंड से कुड़कुड़ा रही दिल्ली, इस सीजन की सबसे सर्द सुबह आज, तापमान सुनकर ही कांप जाएंगे आप
Embed widget