एक्सप्लोरर

IND vs SA T20 World Cup: टीम इंडिया बनी विश्व विजेता... पीएम मोदी से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे तक ने दी बधाई, जानें क्या कहा

IND vs SA Final: भारत ने डेथ ओवर में अपना शानदार बॉलिंग की बदौलत साउथ अफ्रीका पर सात रनों से जीत दर्ज की. इसे पीएम मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने टीम इंडिया को बधाई दी.

IND vs SA Final: भारत ने सांसें रोक देने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. डेथ ओवरों में दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत की दहलीज से वापस भेज दिया. भारत की इस जीत पर देश के कई नेताओं ने बधाई दी है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश जारी कर टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने कहा, "इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई. आज 140 करोड़ देशवासी आपके शानदार प्रदर्शन को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं. खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन देश के गांव, गली महल्लों में आपने सबका दिल जीत लिया है."

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. कांग्रेस ने लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्डकप जीत लिया है. पूरे देश को टीम इंडिया पर नाज़ है. हर खिलाड़ी ने देश को गौरवान्वित किया है."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट कर कहा, "रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता. मैच में विराट कोहली, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह चमके. इस अविश्वसनीय जीत पर हर भारतीय को गर्व है. आपकी उपलब्धियों का हमेशा जश्न मनाया जाएगा और उन्हें संजोया जाएगा. हम भविष्य के मैचों में आपका समर्थन और उत्साहवर्धन जारी रखने के लिए तत्पर हैं."

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई. उन्होंने लिखा, "भारत वासियों को हार्दिक बधाई. विश्व विजेता' भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन. जय हिंद."

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टीम इंडिया को बधाई देते सूर्य कुमार यादव के कैच, कप्तान रोहित शर्मा और टीम को कोच राहुल द्रविड़ का भी जिक्र किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "विश्व कप की शानदार जीत और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई. सूर्या, क्या शानदार कैच है. रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है. राहुल, मैं जानता हूं कि टीम इंडिया को आपके मार्गदर्शन की कमी खलेगी."

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी टीम इंडियो को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा, "शानदार टीम इंडिया. भारत ने 13 साल बाद T-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पूरे देश के लिए बहुत खुशी का मौका है. सभी देशवासियों और हमारे सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई."


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, हमारे निडर बल्लेबाजों, जिन्होंने मंच पर आग लगा दी, हमारे अथक गेंदबाजों, जिन्होंने हमारे सम्मान की रक्षा की, के शानदार प्रदर्शन के साथ, यह जीत वास्तव में ऐतिहासिक है. प्रत्येक खिलाड़ी कौशल, जुनून और एकता का प्रदर्शन करते हुए अपना ए-गेम लेकर आया. आपने हमें फिर से गौरवान्वित किया है... यह जीत स्टैंड और उसके बाहर जयकार कर रहे हर भारतीय की है.

ये भी पढ़ें : New Army Chief: सेना के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, दो क्लासमेट से एक नौसेना तो दूसरा होगा थल सेना का चीफ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की होगी मुलाकात, थोड़ी देर में पहुंचेगे भारत मंडपम
LIVE: PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की होगी मुलाकात, थोड़ी देर में पहुंचेगे भारत मंडपम
Xप्लेन: वैश्विक तनाव के बीच दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज; ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से क्या हैं बड़ी उम्मीदें
Xप्लेन: वैश्विक तनाव के बीच दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज; ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से क्या हैं बड़ी उम्मीदें
'माधुरी का स्वास्थ्य और देखभाल हमारी प्राथमिकता', वंतारा ने हाथी के कोल्हापुर लौटने पर दिया भरोसा
'माधुरी का स्वास्थ्य और देखभाल हमारी प्राथमिकता', वंतारा ने हाथी के कोल्हापुर लौटने पर दिया भरोसा
न राज्य, न विधानसभा, लद्दाख में 'सुई जेनेरिस मॉडल' लागू करेगी केंद्र सरकार
न राज्य, न विधानसभा, लद्दाख में 'सुई जेनेरिस मॉडल' लागू करेगी केंद्र सरकार

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, डोनाल्ड ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!
BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के आगे 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- 'नतीजे दिखाते हैं कि...'
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, जानें क्या कहा?
अभिजीत दीपके की मरोज जरांगे से अपील, खत्म करें अनशन, कहा- 'महाराष्ट्र को...'
अभिजीत दीपके की मरोज जरांगे से अपील, खत्म करें अनशन, कहा- 'महाराष्ट्र को...'
How To Store Tomatoes: सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
Embed widget