एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर BJP सांसद जांगड़ा का विवादित बयान, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- 'PM मोदी से...'

Imran Pratapgarhi on BJP: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शहीदों और पीड़ित लोगों को अपमानित करने की होड़ मची हुई है.

Congress MP Imran Pratapgarhi on BJP MP: पहलगाम आतंकी हमले की पीड़ित महिलाओं को लेकर हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया. भाजपा सांसद ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा भाव नहीं था, जोश और जज्बा नहीं था. इसलिए हाथ जोड़कर गोली का शिकार बन गए और 26 लोग मारे गए.”

आतंकवादी हमले की पीड़ित महिलाओं के लिए इस बयान के बाद सांसद रामचंद्र जांगड़ा की काफी निंदा हो रही है. इस बयान के बाद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टी इस बयान को असंवेदनशील कह रहे हैं. वहीं, भाजपा सांसद के इस बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पलटवार किया है.

भाजपा शहीदों और पीड़ितों का कर रही अपमान- इमरान

भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी में शहीदों और पीड़ित लोगों को अपमानित करने की होड़ मची हुई है.” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना है कि जिनके सिंदूर उजड़े हैं, उनके प्रति तो आपके नेता थोड़ी संवेदनशीलता दिखाएं.”

भाजपा इस मुद्दे पर कितनी असंवेदनशील- इमरान

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भाजपा के सांसदों में सेना को अपमानित करने की होड़ लगी है. पहले भारतीय सेना की अधिकारी के लिए बीजेपी नेता विजय शाह का बयान, फिर बीजेपी के विचारधारा वाले इंफ्लूएंसर ने हिमांशी नरवाल को ट्रोल किया और अब हरियाणा के भाजपा सांसद का यह बयान इस बात को साफ-साफ दर्शाता है कि बीजेपी इस मुद्दे पर कितनी असंवेदनशील है.”

उन्होंने कहा, “किसी के परिवार के सदस्य मारे गए, किसी का सुहाग उजड़ा, लेकिन भाजपा के नेता असंवेदनशील बने हुए हैं. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इन नेताओं की मॉनिटरिंग करनी चाहिए. ये और भी शर्मनाक है कि अब तक किसी नेता का पार्टी से निष्कासन नहीं हुआ.”

कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर को लेकर उन्होंने कहा, “ट्रंप सीजफायर कर देते हैं और हमारे देश के मुखिया चुप रहते हैं. हमारी सेना के हाथ किसने बांधे हैं? वे कौन-सी मित्रता निभा रहें?”

उन्होंने कहा, “जो काम देश के प्रधानमंत्री को करना चाहिए वो काम विपक्ष के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं. पीएम मोदी रैलियां कर रहे हैं और चुनावी भाषण दे रहे हैं जबकि राहुल गांधी आज पुंछ में पीड़ितों के बीच मौजूद हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेता बयानबाजी कर रहे हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
CJP Protest In Delhi LIVE: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
LIVE: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget