पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद का एक और भड़काऊ बयान, कहा- अक्टूबर-नवंबर में भारत के साथ होगा युद्ध
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने एक बार फिर बेतुका बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत के साथ अक्टूबर के आखिर और नवंबर, दिसंबर में जंग होते देख रहा हूं.

नई दिल्ली: पाकिस्तान की हालत इन दिनों खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है. जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार के फैसलों से बौखलाए इमरान खान के मंत्री शेख रशीद ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में युद्ध हो सकता है. उन्होंने कहा कि हमें कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए. रशीद ने कहा कि हम खुशनसीब हैं कि हमारा दोस्त चीन हमारे साथ खड़ा है.
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा, ''भारत के साथ अक्टूबर के आखिर और नवंबर, दिसंबर में जंग होते देख रहा हूं. इसके लिए कौम को तैयार करने के लिए निकला हूं. ये जरूरी नहीं है कि जंग हो. लेकिन जिस मोदी को समझने में बड़े सियासतदानों ने गलती की, मैंने गलती नहीं की. कश्मीर की आवाज के साथ कंधा मिलाना है, वरना इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा.''
Pakistan media: Railways Minister Sheikh Rashid Ahmed has predicted that a full-blow war between Pakistan and India is “likely to occur in October or the following month.” (file pic) pic.twitter.com/rWnvi8xZqE
— ANI (@ANI) August 28, 2019
बुधवार को रावलपिंडी में एक समारोह को संबोधित करते हुए शेख रशीद ने कहा कि 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान का भाषण होगा. हम भाग्यशाली हैं कि चीन जैसा दोस्त हमारे साथ खड़ा है.
गौरतलब है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया है और बेतुका बयान दे रहा है. शेख रशीद ने पिछले दिनों कहा था, ''अगर भारत, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर हमला करेगा तो फिर भारतीय उपमहाद्वीप का नक्शा ही बदल जाएगा.''
कश्मीर को लेकर बौखलाए पाकिस्तान ने कराची एयरपोर्ट के 3 रूट 31 अगस्त तक बंद किए
























