एक्सप्लोरर

मां और बच्चों के समुचित विकास के लिए चलाई जा रही ICDS परियोजना, जानिए इसके उद्देश्य

देशभर में बच्चों और मांओं के समग्र विकास के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा योजना का संचालन किया जा रहा है. इस योजना के तहत स्कूल जाने से पहले की जरूरी शिक्षा, सेहत और पोषण का ध्यान रखा जाता है.

नई दिल्लीः देश में मां और उनके बच्चों के समग्र विकास के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस) को संचालित किया जा रहा है. इस केंद्रीय प्रायोजित योजना को 2 अक्टूबर, 1975 को शुरू किया गया था. इस योजना के संचालन की जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के कंधों पर है. इस योजना के द्वारा महिला और बाल विकास मंत्रालय बच्चों की अनौपचारिक शिक्षा, वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य की जानकारी, पोषण और शिक्षा पर सूचना उपलब्ध करते हैं.

इस योजना को सफल बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूरी लगन से काम कर रहे हैं. देशभर में कुपोषण और रोग के कारण बच्चों की मृत्यूदर अधिक थी. इसलिए बच्चों की लगातार हो रही मौत के आंकड़े को कम करने के लिए ICDS योजना के तहत बच्चों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जरूरी सुविधा मुहैया कराते हैं.

इस योजना की शुरुआत में मात्र 24 आंगनवाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया था. वहीं वर्तमान समय में लगभग 3 ICDS प्रोजेक्ट के माध्यम से लगभग 500 आंगनवाड़ी केंद्र इस योजना को सफल बना रहे हैं. इस योजना के जरिए वर्तमान में देशभर के कई गांव और कॉलोनियों में रह रहे तकरीबन 6 लाख से ज्यादा की आबादी लाभांवित हो रही है.

बच्चों के समग्र विकास की जिम्मेदारी

एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है. यह बचपन की देखभाल और विकास के लिए दुनिया के सबसे बड़े और अनोखे कार्यक्रमों में से एक है. यह योजना हमारे देश में बच्चों और माताओं के लिए देश की प्रतिबद्धता का सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक है.

एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना का मुख्य उद्देश्य 0-6 साल के आयु वर्ग के बच्चों की पोषण और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करना है. इसके साथ ही बचपन से मिलने वाली सुविधाओं से बच्चे का शारीरिक और सामाजिक विकास काफी तेजी से होता है. इस योजना के कारण बच्चों में मृत्यु दर, रोग, कुपोषण और स्कूल छोड़ने वालों की घटनाओं को कम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः डेपसांग प्लेन में डिसइंगेजमेंट आसान नहीं, इन वजहों से भारत-चीन के बीच अटक सकता है बड़ा पेंच

सामान्य परिचालन से पहले रेलवे ने तेज किया वैक्सिनेशन अभियान, RPF-मेडिकल स्टाफ के बाद जल्द शुरू होगा टीटीई का वैक्सिनेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget