एक्सप्लोरर

डेपसांग प्लेन में गतिरोध खत्म करना आसान नहीं, इन वजहों से भारत-चीन के बीच अटक सकता है पेंच

भारत और चीन के बीच 20 फरवरी को सैन्य कमांडर्स स्तर की बैठक हुई थी और डिसइंगेजमेंट को लेकर चर्चा हुई. अब गोगरा और हॉट स्प्रिंग में डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.

नई दिल्ली: शनिवार को हुई दसवें दौर की मीटिंग में भले ही भारत और चीन बॉर्डर विवाद को सुलझाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो सबसे बड़ा पेंच डेपसांग प्लेन पर अटक सकता है. सूत्रों की मानें तो गोगरा और हॉट स्प्रिंग में डिसइंगेजमेंट जल्द होने की संभावना है, क्योंकि वहां एक बार पहले भी यानि पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में भी थोड़ा डिसइंगेजमेंट हुआ था. लेकिन डेपसांग प्लेन में ये इतना आसान नहीं है.

दरअसल, डेपसांग प्लेन में दोनों देशों के बीच विवाद बेहद पुराना है. भारत के दौलत बेग ओल्डी यानी डीबीओ के बेहद करीब के इस इलाके में सबसे पहले दोनों देशों के बीच पैट्रोलिंग को लेकर विवाद वर्ष 2002 में हुआ था. लेकिन इस विवाद ने एक बड़े टकराव का रूप लिया अप्रैल 2013 में जब दोनों देशों की सेनाओं ने यहां पहली बार अपने कैंप गाड़ लिए थे और 25 दिनों तक ‘फेसऑफ’ (गतिरोध) हुआ था.

डेपसांग प्लेन क्यों है खास

भारत और चीन दोनों के लिए ही काराकोराम रेंज का डेपसांग प्लेन बेहद सामरिक महत्व का इलाका है. भारत का इसलिए क्योंकि यहीं से सामरिक महत्व की रोड, डीएस-डीबीओ यानि 255 किलोमीटर लंबी दुरबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड गुजरती है. दुनिया की सबसे उंची एएलजी यानि एडवांस लैंडिंग ग्राउंड डीबीओ, यहां से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर है. जिसके चलते भारत को चीन पर इस इलाके में बढ़त हासिल है. चीन के लिए इसका महत्व है क्योंकि इसके करीब से ही चीन का जी-219 हाईवे गुजरता है, जो तिब्बत को शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है.

सूत्रों की मानें तो चीन के लिए डेपसांग प्लेन का इलाका ठीक वैसा ही है जैसा कि भारत के लिए सिलिगुड़ी कोरिडोर का चिकन-नेक. चीन को इस बात का डर है कि अगर भारत ने इस इलाके पर अपना अधिकार जमा लिया तो जी-219 हाईवे भारतीय सेना के सीधे जद में आ जाएगा. इसीलिए चीन इस इलाके में भारतीय सेना की पैट्रोलिंग में अंड़गा लगाता रहता है.

डेपसांग प्लेन में पांच पैट्रोलिंग पॉइंट हैं—पीपी नंबर 10, 11, 11ए, 12 और 13. चीनी सेना इन्ही पांच पैट्रोलिंग पॉइंट्स पर भारतीय सेना की गश्त पर मुश्किलें खड़ी करती है. पिछले नौ महीने से यानि जब से पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत और चीन की सेनाओं में टकराव शुरू हुआ है तभी से यहां भी पैट्रोलिंग बंद है.

डेपसांग प्लेन में गतिरोध खत्म करना आसान नहीं, इन वजहों से भारत-चीन के बीच अटक सकता है पेंच (फाइल फोटो)

दोनों ही देशों की सेनाओं ने ये जहां जबदस्त तरीके से टैंक, आर्मर्ड व्हीकल्स और हैवी मशीनरी की तैनाती कर रखी है. आपकों बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख से सटी 826 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल पर कुल 65 पैट्रोलिंग पॉइंट हैं, जो काराकोरम पास (दर्रे) से शुरू होकर डेपसांग प्लेन, गलवान घाटी, गोगरा, हॉट-स्प्रिंग, फिंगर एरिया, पैंगोंग-त्सो लेक और कैलाश हिल रेंज से चुमार-डेमचोक तक हैं.

जानकारी के मुताबिक, डेपसांग प्लेन में दरअसल, एक वाई-जंक्शन बनता है, जो बुर्तसे से कुछ किलोमीटर पर है. उसी से सटे दो नालों- जीवन नाला और रकी नाला के बीच में ये पांच पैट्रोलिंग पॉइंट हैं- पीपी-10, 11, 11ए, 12 और 13.

गलवान घाटी, फिंगर-एरिया, पैंगोंग त्सो लेक और गोगरा (हॉट स्प्रिंग) के बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच ये पांचवा फ्लैस-पॉइंट यानि विवादित इलाका है. हालांकि, पहले चरण के डिसइंगेजमेंट के बाद से फिंगर एरिया का विवाद लगभग सुलझ गया है.

चीन की ये थी योजना

सूत्रों की मानें तो विवाद शुरू होने के वक्त चीनी सेना एलएसी यानि लाइन ऑफ एक्चयुल कंट्रोल को पश्चिम की तरफ धकेलना चाहती थी ताकि डेपसांग प्लेन्स में कुछ इलाकों पर अपना कब्जा जमा लिया जाए.

वर्ष 2013 में जब भारत और चीन के बीच डेपसांग प्लेन्स में फेसऑफ हुआ था तो उस वक्त उच्च स्तर के राजनैतिक और राजनयिक दखल के बाद ही फेसऑफ खत्म हुआ था और दोनों देश की सेनाएं पीछे हटी थीं. करीब 25 दिन बाद फेसऑफ खत्म हुआ था.

इस फेसऑफ के करीब चार महीने बाद ही भारतीय वायुसेना ने डीबीओ में वर्षों से बंद पड़ी अपनी हवाई पट्टी को फिर से शुरू किया था. उस दौरान वायुसेना ने अपने मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, सी-130जे सुपरहरक्युलिस को यहां पर लैंडिंग कर दुनिया की सबसे उंची हवाई पट्टी का खिताब हासिल किया था.

ये हवाई पट्टी 62 के युद्ध के दौरान बनाई गई थी. लेकिन कुछ साल बाद ही इस इलाके में भूकंप आने के बाद ये क्षतिग्रस्त हो गई थी. उसके बाद यहां भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर तो ऑपरेशन्स करते थे लेकिन ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग बंद कर दी गई थी. अप्रैल 2013 के फेसऑफ के चार महीने बाद लेकिन यहां इस हवाई पट्टी का मालवाहक विमानों के लिए तैयार कर लिया गया.

डीबीओ हवाई पट्टी बनने से सैनिक और सैन्य साजो सामान को इलाके तक पहुंचाने में काफी मदद मिलती है. डीबीओ रोड और डीबीओ हवाई पट्टी से सैनिकों की मूवमेंट काफी तेज हो गई है.

डेपसांग प्लेन में गतिरोध खत्म करना आसान नहीं, इन वजहों से भारत-चीन के बीच अटक सकता है पेंच

डीबीओ हवाई पट्टी के कारण ही पिछले साल अप्रैल-मई में भारतीय सेना ने बेहद तेजी से इस इलाके में अपने सैनिक और दूसरे सैन्य साजो सामान को एलएसी पर तैनात कर दिया था, जिसके चलते चीन की पीएलए सेना भी भौचक्का रह गई थी.

मोल्डो में हुई बैठक पर भारत-चीन का संयुक्त बयान, कहा- शांति बनाए रखने के लिए जारी रहेगी बातचीत

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget