एक्सप्लोरर

ICC World Cup Final: 23-23 साल के दो नौजवानों ने मौत को लगाया गले, विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की हार से थे दु:खी

India Lost Final Match: रविवार के दिन हुए क्रिकेट विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया की हार ने क्रिकेट फैंस से लेकर खिलाड़ियों तक को मायूस किया.

Suicide Case: बीते रविवार (19 नवंबर) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हार सामना करना पड़ा. इससे क्रिकेट फैंस में मायूसी देखने को मिली. वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से दो मामले ऐसे आए जिसमें 23 साल के दो नौजवानों ने फाइनल में मिली हार से आहत होकर कथित तौर पर आत्महता करके खुद की जान दे दी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और ओडिशा के जाजपुर में दो लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांकुड़ा के बेलियाटोर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल के पास रविवार रात करीब 11 बजे राहुल लोहार (23) नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली.

काम से छुट्टी लेकर देखा था मैच

उनके अनुसार, राहुल के एक रिश्तेदार उत्तम सूर ने बताया कि वह इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और फाइनल मैच देखने के लिए उसने रविवार को छुट्टी ली थी. सूर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार से दुखी होकर उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. पुलिस ने बताया कि राहुल के शव को सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया.

मैच हारने के बाद हो गया था निराश

वहीं, ओडिशा के जाजपुर में पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय एक व्यक्ति रविवार रात मैच के तुरंत बाद बिंझारपुर इलाके में अपने घर में फंदे से लटका मिला जिसकी पहचान देव रंजन दास के रूप में हुई है. दास के एक संबंधी ने बताया कि वह ‘‘भावनात्मक विकार संबंधी समस्या’’ से जूझ रहा था और इसके लिए उसका इलाज जारी था. परिवार के सदस्य ने कहा कि दास भारत के मैच हारने के बाद बहुत निराश हो गया था. जरी चौकी प्रभारी इंद्रमणि जुआंगा ने कहा, ‘‘हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली का थामा हाथ, शमी को लगाया गले, जब खिलाड़ियों से बोले पीएम मोदी- 'हार-जीत होती रहती है, मुस्कुराइए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget