एक्सप्लोरर

'अयोध्या जाऊंगा, तारीख जल्द बताऊंगा', लाउडस्पीकर विवाद के बीच आदित्य ठाकरे का बड़ा एलान

राज ठाकरे के हनुमान चालीसा के जवाब में शिवसेना ने आज हनुमान जयंती के मौके पर महा आरती का पाठ किया. मुख्यमंत्री के बेटे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में हनुमान चालीसा गाकर आरती की.

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हनुमान चालीसा और हनुमान पाठ तक पहुंच चुका है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने एक बड़ा बयान देते हुए अयोध्या जाने का एलान कर दिया है. आदित्य ठाकरे ने कहा है कि मैं अयोध्या जाऊंगा, तारीख जल्द बताऊंगा. राज ठाकरे के हनुमान चालीसा के जवाब में शिवसेना ने आज हनुमान जयंती के मौके पर महा आरती का पाठ किया. इसी सिलसिले में राज्य के मुख्यमंत्री के बेटे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे मुंबई के गिरगांव स्थित सीपी टैंक हनुमान मंदिर पहुंचे और हनुमान चालीसा गाकर आरती की.

आदित्य ठाकरे ने इस दौरान कहा कि मैं रोज हनुमान चालीसा पाठ करता हूं, हनुमान जयंती को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ रहा है. आज का दिन सेलिब्रेट करना जरूरी है. इसमें सियासत न लाते हुए सेलिब्रेट करना चाहिए. जिनकी श्रद्धा सच्ची होती है वो राजनीतिक स्टेज पर नहीं दिखती मन में और दिल में होती है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारे लिए हिंदुत्व राजनीतिक नही है. वोट के लिए नहीं है. रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन ना जाए. लोगों का विश्वास इसी पर होता है. उन्होंने कहा कि मैं काम पर ज्यादा महत्व देता हूं.हम जो भी वचन देते है उससे पूरा करते है. हनुमान चालीसा की पवित्रता को बनाए रखना जरूरी है. इसमें सियासत न आए. जिसको दिखावा करना है वो करें. हम स्टंटबाजी में नही हैं, हम काम करते हैं.

महाराष्ट्र में शुक्रवार को हनुमान चालीसा को लेकर राजनीति तब गर्मा गई थी, जब राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारणों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. वहीं, एक निर्दलीय विधायक रवि राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव से शनिवार को अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ कराने को कहा. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के मस्जिदों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर बजाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद इस बयानबाजी की शुरुआत हुई. राज ठाकरे ने तीन मई से पहले मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है और शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर और ऊंचे स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.

ये भी पढ़ें- 'हेट स्पीच' के मामलों पर भड़का विपक्ष, सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी का जॉइंट स्टेटमेंट, कही ये बड़ी बात

ये भी पढ़ें- राजस्थान के कांजी हाउस में बदइंतजामी का बोलबाला, पिछले 10 दिनों में 125 गोवंश ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
Explained: 8 सालों से छिपाई और अब SSR के लिए उजागर, सर्चेबल PDF वोटर लिस्ट पर ECI का U-टर्न क्यों?
8 सालों से छिपाई और अब SSR के लिए उजागर, सर्चेबल PDF वोटर लिस्ट पर ECI का U-टर्न क्यों?
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget