एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू, अनिल विज ने दी जानकारी

खबर यह है कि देश में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बात की जानकारी दी.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच लगातार वैक्सीन की खोज की जा रही है. अब खबर यह है कि देश में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बात की जानकारी दी.

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा,''भारत में तैयार होने वाली कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल पीजीआई रोहतक में शुरू हो गया है.भारत बायोटैक कंपनी की ओर से तैयार किए गए कोवैक्सीन का सफल प्रयोग चूहों और खरगोश पर किया जा चुका है.इसके बाद इसका इंसानों पर प्रयोग शुरू किया गया है.'' अनिल विज के मुताबिक यह वैक्सीन जिन लोगों को दी गई है उनमें अब तक कोई कुप्रभाव नहीं दिखा है.

भारत बायोटेक को पिछले दिनों ही उसके कोरोना वायरस रोधी टीके कोवेक्सिन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने के लिए देश के दवा नियामक की मंजूरी मिली थी.देश में इस समय कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सात टीके विकास के विभिन्न स्तर पर हैं जिनमें से दो को मनुष्य पर क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है.

इस महीने की शुरुआत में जाइडस कंपनी ने कहा था कि उसे टीके के मानव पर परीक्षण शुरू करने के लिए प्राधिकारियों से स्वीकृति मिल गयी है.

देश में कोरोना के मामले 10 लाख के पार

भारत में कोरोना का संक्रमण अब 10 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है. मौतों का आंकड़ा भी 25 हजार को पार कर चुका है. 17 जुलाई को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या करीब 35 हजार है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इन नए केस के बाद भारत में संक्रमण का कुल आंकड़ा 1,003,832 हो गया है. इस आंकड़े के साथ ही भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां कोरोना का आंकड़ा 10 लाख के पार हुआ है. इन आंकड़ों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी महाराष्ट्र की है. उसके बाद नंबर तमिलनाडु का है और तीसरे नंबर पर है दिल्ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget