एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया सपरिवार भारत आने का न्योता, ट्रंप ने पूछा था- आप मुझे बुलाएंगे?

यह पहली बार था जब ट्रंप और मोदी ने साथ मंच साझा किया और रिकॉर्ड 50 हजार भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया. ट्रंप ने एक ट्वीट किया, “अमेरिका भारत से प्रेम करता है.” उन्होंने ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम के जोशपूर्ण माहौल को “अद्भुत” बताया.

ह्यूस्टन: अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया है. इससे पहले हाउडी मोदी कार्यक्रम के मंच से डोनाल्ड ट्रंप ने यहां एनआरजी स्टेडियम में करीब 50 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी से पूछा था कि क्या आप मुझे भारत बुलाएंगे? इससे पहले मोदी ने ट्रंप की जमकर तारीफ की और उन्हें व्हाइट हाउस में ‘भारत का मित्र’ करार दिया.

मेरी एनबीए बास्केट बॉल प्रतियोगिता देखने की इच्छा- ट्रंप

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान मुम्बई में होने वाली एनबीए बास्केट बॉल प्रतियोगिता को देखने के लिए भारत आने की इच्छा जाहिर की थी.उन्होंने कहा, ‘‘ आने वाले सप्ताह में मुम्बई में एनबीए बास्केटबाल प्रतियोगिता होने वाली है. यह भारत में ऐसा पहला एनबीए बास्केटबाल गेम होगा.’’

इस दौरान ट्रंप ने मोदी से पूछा, ‘‘क्या मैं इसमें निमंत्रित हूं. मैं आ सकता हूं. ध्यान दें मैं आ सकता हूं?’’ पीएम मोदी ने इसके बाद अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति को सपरिवार भारत आने का न्यौता दिया.

अमेरिका को भारत से प्रेम- ट्रंप

यह पहली बार था जब ट्रंप और मोदी ने साथ मंच साझा किया और रिकॉर्ड 50 हजार भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया. ट्रंप ने एक ट्वीट किया, “अमेरिका भारत से प्रेम करता है.” उन्होंने ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम के जोशपूर्ण माहौल को “अद्भुत” बताया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और ट्रंप के आगमन पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया.

भारत को ट्रंप से बेहतर दोस्त नहीं मिल सकता- ट्रंप

कार्यक्रम में ट्रंप ने भारत में ‘असाधारण काम’ करने के लिए मोदी की प्रशंसा की और कहा कि करीब 61 करोड़ लोगों ने भारत के आम चुनावों में हिस्सा लिया और उनके लिए “जबर्दस्त ढंग से” मतदान किया. ट्रंप ने कहा कि अगर वह चुने गए तो भारत को व्हाइट हाउस में एक सच्चा दोस्त मिलेगा. उन्होंने कहा कि भारत को ट्रंप से बेहतर दोस्त नहीं मिल सकता.

यह भी पढ़ें-

#HowdyModi: ट्रंप के सामने इमरान पर मोदी का निशाना, कहा- ‘जिनसे देश नहीं संभलता, उन्हें 370 से दिक्कत’

Howdy Modi: इमरान से मिलने से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘कट्टरपंथी इस्लाम से एकजुट होकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका’

अमेरिका: ह्यूस्टन में Howdy Modi के मंच से बोले पीएम मोदी- 'अबकी बार ट्रंप सरकार'

#HowdyModi: 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' से लेकर पाकिस्तान पर हमले तक, पढ़े पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget