एक्सप्लोरर

अब सिर्फ 5% के पास आधार नहीं, वंचितों में अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति-जनजाति अधिक

देश की जनसंख्या के लिए आधार हकीकत बन चुका है. आबादी का ज्यादातर हिस्सा आधार बनवा चुका है. मगर इसके बावजूद अल्पसंख्यकों, वंचित समुदाय की बड़ी तादाद के पास आधार नहीं है. जिसकी वजह से उन्हें सरकारी योजनाओं से बाहर किया जा रहा है.

नई दिल्ली: ‘आधार’ देशवासियों की पहचान की हकीकत बन चुका है. कुछ चिंताओं को छोड़कर सभी लोगों का मानना है कि इससे पारदर्शिता आई है. सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है. इसी को लेकर पेट्रा सोनदेरेगर नामक संस्था ने सर्वे किया था. जिसे सोमवार को जारी कर दिया गया.

जारी किये गये सर्वे के मुताबिक असम, मेघालय को छोड़कर पूरे देश में 95 फीसद व्यस्क जबकि 75 फीसद बच्चे आधार के लिए आवेदन कर चुके हैं. इसके बावजूद हैरान करने वाली बात ये है कि जिनको सरकारी योजनाओं का लाभ आधार नहीं हेने की वजह से नहीं मिला है, उनमें से 97 फीसद आधार से संतुष्ट पाये गये. सर्वे करने वालों का कहना है कि इस तरह का जवाब सुनकर पता चलता है कि सिस्टम में लोगों का कितना भरोसा है. 90 फीसद लोगों का मानना है कि उनका डाटा आधार सिस्टम में सुरक्षित है.

ज्यादातर अल्पसंख्यक, वंचित तबके के पास आधार नहीं है 

हालांकि देश की आबादी का पांच फीसद (करीब 28 मिलियन) अभी भी आधार कार्ड से वंचित है. ऐसे लोगों में अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति और जनजाति की संख्या ज्यादा है. करीब 30 फीसद बेघर और 27 फीसद थर्ड जेंडर बेघर लोगों के पास आधार नहीं है. ऐसा उनके निवास की पहचान या लिंग की चुनौतियों के कारण है.

सर्वे में दावा किया गया है कि 15 फीसद लोगों को आधार ना होने की वजह से किसी ना किसी सरकारी लाभ से वंचित किया गया है. उनमें हाशिये पर पड़े वर्गों और अशिक्षित वर्गों का अनुपात ज्यादा है.

सर्वे में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि भारतीय आधार कार्ड को पहचान, निवास के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अभी भी हर किसी के पास उसकी पहुंच नहीं हुई है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट 2018 में निजी सेवाओं के लिए आधार को गैर जरूरी बता चुका है. मगर इसके बावजूद भ्रम की स्थिति में सेवाओं का लाभ लेते वक्त आईडी प्रूफ की मांग की जाती है. सिम कार्ड या बैंकिंग सेवा से जुड़ने वालों में से ज्यादा लोगों ने माना कि उनसे प्रूफ के तौर पर सिर्फ आधार की मांग की गई थी. वहीं, सर्वे में 73 फीसद स्कूली बच्चों ने स्वीकार किया कि उनका दाखिला आधार से ही हुआ था.

सर्वे के मुताबिक आधार के लिए आवेदन करनेवालों की संख्या उन लोगों के मुकाबले कम है जो सामाजिक, आर्थिक रूप से पिछड़े हैं. राष्ट्रीय औसत से आधार के लिए आवेदन करनेवालों में मुस्लिम और ईसाई का फीसद 11 और 13 है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget