एक्सप्लोरर

सैफ अली खान के हमलावर को कैसे मिली सिम, पूरे मामले का क्या है पश्चिम बंगाल कनेक्शन?

Saif Ali Khan case: सैफ अली खान पर हमले के केस में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें ये पता चला है कि आरोपी जो मोबाइल में सिम इस्तेमाल कर रहा था वो पश्चिम बंगाल में रहने वाले शख्स के नाम पर रजिस्टर है.

Saif Ali Khan case:  अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला है और उस मोबाइल में जो सिम कार्ड था, वो पश्चिम बंगाल में रहने वाले शख्स के नाम पर रजिस्टर है.

मामले में पुलिस का कहना है कि सैफ अली खान के हमलावर को पश्चिम बंगाल के रहने वाले एजेंट से मदद मिली थी. सूत्रों ने बताया कि आरोपी के पास जो सिम कार्ड था वो खुकमोनी जहांगीर शेख नाम के शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है. सूत्रों ने बताया कि जांच के में यह भी पता चला कि यह सिम कार्ड 23-03-2024 को एक्टिवेट किया गया था. 

हमलावर का पश्चिम बंगाल के एजेंट से था कनेक्शन

पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स बरामद हुआ है, जो ये साबित करता है कि वो बांग्लादेशी है. अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का संबंध पश्चिम बंगाल के एक एजेंट से था.

हमलावर के बांग्लादेशी होने के मिले सबूत 

मुंबई पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला है, जिसमें कोलकाता निवासी खुकमोनी जहांगीर शेख के नाम से पंजीकृत सिम कार्ड है. सिम कार्ड 23 मार्च, 2024 को एक्टिवेट किया गया था. आगे की जांच में हमलावर की बांग्लादेशी राष्ट्रीयता की पुष्टि करने वाले दस्तावेज मिले.

पांच दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान

सैफ अली खान को मंगलवार (21 जनवरी, 2025) को पांच दिनों के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. 15-16 जनवरी की रात को उन पर हमला हुआ था, जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. डॉक्टरों ने उनको आराम करने को कहा है. 

यह भी पढ़ें- भारत को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में सही समय पर सही नेता मिला, बोले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget