एक्सप्लोरर

भारत को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में सही समय पर सही नेता मिला, बोले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू

चंद्रबाबू नायडू ने सीआईआई के साथ साझेदारी में प्रतिस्पर्धा पर वैश्विक नेतृत्व केंद्र की स्थापना की भी घोषणा की.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में सही समय पर सही नेता मिला है और वह देश को विभिन्न आर्थिक तथा सामाजिक मानदंडों पर शीर्ष पर ले जाएंगे.

चंद्रबाबू नायडू ने ‘2047 तक स्वर्ण आंध्र’ पर एक आर्थिक कार्यबल की शुरुआत के मौके पर कहा कि उनके राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं और वह सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'भारतीय विश्व स्तर पर सर्वाधिक स्वीकार्य समुदाय हैं और यह भविष्य में भी जारी रहेगा.'

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में हमें सही समय पर सही नेता मिला है. देश के लिए सुधारों तथा नीतिगत रूपरेखा के बारे में उनके पास पूर्ण स्पष्टता है.' चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में पहले या दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा.'

उन्होंने गरीबी और भुखमरी जैसे मुद्दों से निपटने और सभी के जीवन में सुधार लाने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल से पी4 मॉडल या ‘सार्वजनिक, निजी तथा जन भागीदारी’ की ओर आगे बढ़ने की वकालत की. नायडू ने सीआईआई के साथ साझेदारी में प्रतिस्पर्धा पर वैश्विक नेतृत्व केंद्र की स्थापना की भी घोषणा की.

इस कार्यक्रम में उपस्थित टाटा समूह के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि ‘2047 तक स्वर्ण आंध्र’ पर आर्थिक कार्यबल का सह-अध्यक्ष बनना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने तत्कालीन एकीकृत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नायडू की आर्थिक दूरदर्शिता की प्रशंसा की.

उन्होंने कहा, 'हम 2047 के लिए यह योजना विकसित कर रहे हैं, लेकिन साथ ही इसकी ओर बढ़ने के लिए तत्काल क्रियान्वित किए जाने वाली योजनाएं भी होंगी.' चंद्रशेखरन ने कहा, 'योजना के कई घटक होंगे, शुरुआत में कुछ क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जबकि हम अन्य क्षेत्रों को भी लक्ष्य बनाएंगे.' उन्होंने कहा, 'हम वैश्विक स्तर के शैक्षणिक संस्थान भी स्थापित करेंगे.'

 

यह भी पढ़ें:-
‘कानून के तहत वक्फ के पास हैं संपत्तियां’, योगी सरकार के दावे पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget