एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक, कश्मीर के डीजी भी रहे मौजूद

Amit Shah Meeting: जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हत्याओं के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बैठक की. इस बैठक में कश्मीर के डीजी भी मौजूद रहे.

Amit Shah Meeting: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर आज राज्यों के डीजीपी के साथ बैठक की. इस बैठक में गृहसचिव अजय कुमार भल्ला, कश्मीर के डीजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में टारगेटेड किलिंग मामले पर गृह मंत्रालय की पूरी स्थिति पर नजर है. इससे पहले ये खबर सामने आई कि गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह को जम्मू कश्मीर भेजा है. कुलदीप सिंह एनआईए के भी डीजी हैं. 

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में आईबी, एनआईए, सेना और सीआरपीएफ के सीनियर अधिकारी कैम्प कर रहे हैं, जो हर एक इंटेलीजेंस इनपुट्स को मॉनिटर कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक आतंकी सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से बौखला गए हैं और टारगेटेड किलिंग को अंजाम दे रहे हैं. पिछले 9 दिनों में सुरक्षा बलों ने अलग अलग मुठभेड़ में 13 आतंकी को ढेर किया है. 

इस साल जनवरी से लेकर अब तक के आंकड़ो के मुताबिक जहां 132 से ज्यादा आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन में मारा है. वहीं 254 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. आंकड़ो के मुताबिक, इस साल 30 सितंबर तक 105 AK-47 राइफल, 126 पिस्टल और 276 हैंड ग्रेनेड सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. 126 की संख्या में बरामद पिस्टल से साफ पता चलता है कि आतंकी हमले के लिए छोटे हथियार का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.

पिछले साल आतंकियों के पास से 163 पिस्टल बरामद हुए थे, जबकि साल 2019 में 48 और 2018 में कुल 27 पिस्टल आतंकियो से जब्त किए गए थे. इस साल 38 ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक हमला बोल घटना की जगह से फरार हो गए.

हाल की आतंकी घटनाओं में 11 लोगों की हत्या

रविवार को कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले में बिहार के दो लोगों की हत्या कर दी गई. शनिवार को बिहार के एक गोल गप्पा बेचने वाले शख्स और यूपी के एक मजूदर की हत्या कर दी गई थी. हाल की आतंकी घटनाओं में 11 लोगों की हत्या हुई है. इसमें से पांच लोग कश्मीर के बाहर के हैं. एक अधिकारी ने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि आतंकवादी दूसरे राज्यों के लोगों को कश्मीर से बाहर भेजना चाहते हैं. 

सेना प्रमुख जम्मू पहुंचे

उधर, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे दो दिनों के दौरे पर सोमवार को जम्मू पहुंचे. सोमवार को जम्मू से वह सीधा राजौरी-पुंछ पहुंचे. मंगलवार को वह सेना की अग्रिम चौकियों का दौरा करेंगे. वहां चल रहे अभियानों के बारे में शीर्ष अधिकारियों की तरफ से उन्हें जानकारी दी जाएगी. 

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फिर से खुलेंगे एम्यूजमेंट पार्क, रेस्टोरेंट्स और दुकान खोलने की समयसीमा भी बढ़ेगी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्कूलों को खोलने की दी अनुमति, पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget