एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फिर से खुलेंगे एम्यूजमेंट पार्क, रेस्टोरेंट्स और दुकान खोलने की समयसीमा भी बढ़ेगी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड टास्क फोर्स की टीम के साथ बैठक की. इस बैठक में इन मुद्दों पर फैसला लिया गया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड टास्क फोर्स की टीम के साथ बैठक में फैसला लिया है कि राज्य में रेस्टोरेंट्स और दुकानों की समय सीमा बढ़ाई जाएगी. साथ ही एम्यूज़मेंट पार्क भी शुरू किए जाएंगे. कोरोना की रफ्तार थमने के बाद राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है. इसके अलावा बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां करने के लिए भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि राज्य में थियेटर और सिनेमा हॉल को उचित अग्नि और ढांचा सुरक्षा जांच के बाद खोला जाना चाहिए. राज्य में 22 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और थियेटर खुल रहे हैं. ‘सिनेमा ऑनर्स एवं एक्जिबिटर्स एसोसिएशन’ के पदाधिकारियों के साथ यहां बैठक में ठाकरे ने कहा कि सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमा हॉल की वित्तीय समस्याओं का समाधान करने के लिए वित्त विभाग के साथ मिलकर उचित हल ढूंढा जाएगा.

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि राज्य में सिनेमा हॉल को उचित अग्नि औक ढांचा सुरक्षा जांच के साथ खोला जाना चाहिए.’’ ‘पूना एक्जिबिटर्स एसोसिएशन’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्य सरकार विभिन्न लाइसेंस नवीनीकरण में छूट देने के साथ ही सिनेमा लाइसेंस का नवीनीकरण नि:शुल्क करे. साथ ही इसने जीएसटी भुगतान के बाद सेवा शुल्क के तौर पर प्रति टिकट 25 रुपये लेने की अनुमति दिए जाने की भी मांग की.

एसोसिएशन की तरफ से नितिन दातार, निमेश सोमैया, सदानंद मोहोल, अशोक मोहोल और प्रकाश चाफलकर ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांगें रखीं. इस मौके पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, परिवहन मंत्री अनिल परब, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘बैठक के दौरान आश्वस्त किया गया कि राज्य सरकार फिल्म प्रदर्शन व्यवसाय को पुनर्जीवित करने के लिए हरसंभव सहयोग देगी.’’

रणजीत सिंह हत्याकांड: 19 साल बाद इंसाफ, गुरमीत राम रहीम को CBI कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Punjab News: सब-इंस्पेक्टर ने तेज कार से 2 युवतियों को कुचला, एक की मौके पर मौत, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget