एक्सप्लोरर

32 साल पुराने मामले में अब FIR दर्ज कराएंगे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, आखिर माजरा क्या है?

Assam CM Himanta Sarma: मेघालय की यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर महबाबुल हक पर आरोप लगाते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उन्होंने गलत तरीके से ओबीसी सर्टिफिकेट हासिल किया.

Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मेघालय के साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर महबाबुल हक पर बड़ा आरोप लगाया है. ये आरोप धोखाधड़ी का है. बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर सरमा ने महबाबुल हक पर निशाना साधा है.
 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार मेघालय के एक निजी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के खिलाफ 32 साल पहले राज्य के करीमगंज जिले से धोखाधड़ी से ओबीसी प्रमाणपत्र हासिल करने के आरोप में मामला (FIR) दर्ज करेगी.
 
असम सीएम ने क्या आरोप लगाया?
 
बुधवार (28 अगस्त) को सरमा ने कहा, 'साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, मेघालय (यूएसटीएम) के वाइस चांसलर महबाबुल हक ने 1992 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित होने का प्रमाणपत्र प्राप्त किया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि उसी वर्ष एक शिकायत के आधार पर अगस्त 1996 में ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिया गया था क्योंकि यह पाया गया था कि हक प्रमाणपत्र प्राप्त करने के पात्र नहीं हैं.
 
बाढ़ के लिए यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर को ठहराया जिम्मेदार
 
सीएम सरमा ने कहा, 'करीमगंज के जिला आयुक्त को उसी समय उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. मगर अब हम हक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेंगे.' इस महीने की शुरुआत में सरमा ने यूएसटीएम और इसके मालिक तथा कुलपति हक को गुवाहाटी में बाढ़ का जिम्मेदार ठहराया था. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि संस्थान ने अपने परिसर में पहाड़ियों को नुकसान पहुंचाया जिससे गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर जलभराव हुआ है. यह विश्वविद्यालय शहर के पास एक पहाड़ी पर स्थित है.
 
जिला कलेक्टर की रिपोर्ट का दिया असम सीएम ने दिया हवाला

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने करीमगंज के जिला कलेक्टर की रिपोर्ट का हवाला दिया. उन्होंने कहा, 'जिला कलेक्टर से एक रिपोर्ट आई है, जिसमें दावा किया गया है कि गलत तरीके से महबाबुल हक ने ओबीसी सर्टिफिकेट हासिल किया था.'

ये भी पढ़ें: Gujarat Floods: गुजरात में क्यों आ रही 'जल प्रलय'? राज्य की 900 सड़कें बंद, आसमानी आफत पर PM मोदी की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget